दुनियाभर में ऐसे कई मामले सामने आते हैं, जिसे सुनकर यकीन कर पाना मुश्किल होता है। ये मामले अपने आप में अजीबोगरीब और हैरतअंगेज होते हैं। एक ऐसी ही घटना आयरलैंड से सामने आई, जहां तूफान के कारण उखड़ गए 215 साल के पेड़ के नीचे दफन राज ने लोगों को हैरान कर दिया। 

आयरलैंड: यहां एक मैदान में लगा विशाल पेड़ गिर गया। पेड़ के गिरने के बाद इसकी लंबी-लंबी जड़ें भी जमीन से बाहर निकल गई। लेकिन तभी लोगों की नजर एक ऐसी चीज पर पड़ी, जिसने सबको हैरान कर दिया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

तुरंत बुलाया पुलिस को 
जब लोगों की नजर इस गिरे पेड़ की जड़ों पर गई तो उन्होंने तुरंत पुलिस को बुलाया। दरअसल, पेड़ की जड़ के नीचे एक कंकाल पड़ा था। ये कंकाल अजीबोगरीब दिखाई दे रहा था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कंकाल देखा लेकिन जब उन्हें कुछ समझ नहीं आया तो उन्होंने वैज्ञानिकों को मौके पर बुलाया। 


हजारों साल पुराना था कंकाल 
वैज्ञानिकों ने कंकाल की ठीक तरह से जांच की। कार्बन डेटिंग तकनीक से पता चला कि कंकाल 17 से 20 साल के युवक की थी। साथ ही ये कंकाल एक हजार साल पुराना था। मारने से पहले इस शख्स को काफी प्रताड़ित किया गया था।


कठोर सजा देकर दी मौत 
वैज्ञानिकों ने इस बात की पुष्टि कर दी कि मौत से पहले इस युवक को काफी तड़पाया गया था। उसके शरीर को काटा गया था और इसके हाथ भी अलग कर दिए गए थे। शायद आपसी रंजिश में इसे इतनी कठोर सजा दी गई थी।