लॉस वेगस में रहने वाली 46 साल की मोनिका थॉम्प्सन जिस पेट दर्द को मेनोपॉज समझ रही थीं, वो असल में उनकी प्रेगनेंसी के कारण थी। 

लॉस वेगास: दुनिया में कई ऐसी घटनाएं होती है, जिन्हें देखकर या जिनके बारे में सुनकर उसपर यकीन करना मुश्किल होता है। ऐसा ही एक मामला अमेरिका के लॉस वेगास से सामने आया, जहां एक महिला को अपनी प्रेगनेंसी के बारे में पता ही नहीं था। मामले का खुलासा तब हुआ जब उसके पेट में तेज दर्द होना शुरू हो गया। और इस दर्द के अगले दिन ही उसने एक बच्चे को जन्म दिया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

46 साल की मोनिका थॉमप्सन पिछले 16 सालों से कंसीव करने की कोशिश कर रही थी। लेकिन उसे कामयाबी नहीं मिल रही थी। इसके बाद 2016 में उसके पति की मौत हो गई। जिसके बाद मोनिका के मां बनने की सारी उम्मीदें खत्म हो गई। मोनिका के मुताबिक, उसे सारे दोस्त अपने बच्चों के साथ परिवार में खुश थे लेकिन अब वो कभी मां नहीं बन सकती थी।

पति की मौत के कुछ समय बाद उसने थॉमस नाम के शख्स को डेट करना शुरू किया और थोड़े दिन में उससे सगाई कर ली। लेकिन अब मोनिका ने मां बनने की सारी उम्मीदें छोड़ दी थी। पिछले कुछ महीने से उसके पेट में काफी दर्द हो रहा था। जिसे उसने मोनोपोज यानी पीरियड्स खत्म होने वाला दर्द समझा। 

एक दिन अचानक उसे ऑफिस में काफी तेज दर्द उठा, जिसके बाद डॉक्टर्स ने उसकी जांच की। इसमें पता चला कि मोनिका साढ़े सात महीने की प्रेग्नेंट थी। अगले दिन ही सिजेरियन के जरिये उसने एक बच्चे को जन्म दिया। जन्म के समय हालांकि बच्चा काफी कमजोर था। बच्चे को एक हफ्ते तक डॉक्टर्स की निगरानी में रखा गया।

क्लिनिकल डायरेक्टर कैथरीन डीली के मुताबिक, ऐसे मामले काफी कम देखने को मिलते हैं जब महिला को उसकी प्रेग्नेंसी की जानकारी नहीं होती। लेकिन मोनिका का मामला पूरी तरह चमत्कार ही कहा जा सकता है।