सिंगापुर आर्मी में भर्ती लीओन मार्गरेट इन दिनों सुर्ख़ियों में हैं। बन्दूक थामे देश की रक्षा में लगी लीओन की फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। 

सिंगापुर: आज के समय में महिलाएं किसी भी रूप में पुरुषों से पीछे नहीं हैं। हर कार्यक्षेत्र में महिलाएं आगे हैं। चाहे को आर्मी ही क्यों ना हो? सिंगापुर आर्मी की सबसे उम्रदराज महिला कमांडर की फोटोज इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई है। 61 की उम्र में भी लीओन मार्गरेट अपने देश की सुरक्षा में लगी हुई हैं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

क्लर्क से बनी कमांडर 
लीओन मार्गरेट ने 1976 में सिंगापुर आर्मी बतौर क्लर्क ज्वाइन किया था। इसके बाद उन्हें कॉम्बैट ट्रेनर बनाया गया, जिसके बाद उन्होंने पलट कर नहीं देखा। ट्रेनर बनने के बाद उन्हें कंपनी सर्जेंट मेजर बनाया गया। फिलहाल लीओन सिंगापुर बेसिक मिलिट्री ट्रेनिंग सेंटर में कमांडर हैं।

सर्विस देख नहीं दी रिटायरमेंट 
लीओन 55 की उम्र में रिटायर होने वाली थीं। लेकिन उनकी सर्विस और जज्बे को देख उनके कमाडिंग अफसर ने उन्हें रिटायरमेंट नहीं लेने की रिक्वेस्ट की। उनके कमांडिंग अफसर के मुताबिक, लीओन कभी दूसरों को सिखाने से थकती नहीं हैं। वो अपना ज्ञान सबके बीच बांटती रहती हैं। 

देती हैं ट्रेनिंग 
लीओन आर्मी ज्वाइन करने वालों को ट्रेनिंग देती हैं। साथ ही वो सलेक्ट करती हैं कि किनको आगे रखना है और आर्मी का हिस्सा बनाना है? लड़कों को ट्रेनिंग देते हुए लीओन खुद अपने कंधे पर 20 केजी का बैग टांगकर दौड़ती हैं। इतनी उम्र में ऐसा जोश और जज्बा नए लड़कों को भी उत्साहित करता है। 

दादी भी हैं कमांडर 
देश की सीमा पर दुश्मनों को धूल चटाने वाली लीओन दादी भी हैं। वो अपनी फैमिली से काफी क्लोज हैं। लीओन के साथ काम करने वालों के मुताबिक, वो सबके साथ काफी घुल मिल जाती हैं। वो ट्रेनिंग देते वक्त एक मां की तरह सबकी हिम्मत बढ़ाती हैं।