कहते हैं कि जिंदगी की रेस में वही जीतता है या दौड़ता रहता है, जो कभी थककर नहीं रुकता। यह वीडियो भी यही प्रेरणा देता है। मामला एक इंडोर ग्राउंड पर आयोजित स्केटिंग प्रतियोगिता के दौरान का है। एक बच्चा रेस शुरू होते ही बैलेंस बिगड़ने पर गिर जाता है। लेकिन फिर वो उठता है और बाकी खिलाड़ी बच्चों के साथ रेस में शामिल हो जाता है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।

मैदान किसी खेल का हो या रेस जिंदगी की...जीतता वही है, जो कभी हार नहीं मानता। अव्वल भले न आ सके, लेकिन कभी पीछे नहीं रहता। यह वीडियो भी यही दिखाता है। यह वीडियो एक इंडोर ग्राउंड पर आयोजित स्केटिंग प्रतियोगिता के दौरान का है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक बच्चा रेस शुरू होते ही बैलेंस बिगड़ने पर गिर जाता है। यह देखकर लोगों ने समझा कि शायद वो मैदान छोड़ देगा। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। बच्चा तुरंत उठता है और बाकी खिलाड़ी बच्चों के साथ रेस में शामिल हो जाता है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

गिरकर भी रहा विनर
आपको जानकर हैरानी होगी यह बच्चा इस प्रतियोगिता का विनर बनता है। यह वीडियो भारतीय वन सेवा (IFS) के अधिकारी सुशांत नंदा ने अपने ट्विटर अकाउंट से शेयर किया है। इसका मकसद लोगों का हौसला बढ़ाना है। गिरकर उठा बच्चा जब रेस में शामिल होता है, तो रैफरी के अलावा बाकी लोग भी उसका हौसला बढ़ाते देखे गए। नंदा ने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा कि 'चैंपियंस हार नहीं मानते, वह उठते हैं!' यह वीडियो 25 दिसंबर को शेयर किया गया था।

Scroll to load tweet…