अपने बच्चों की हिफाजत के लिए मां कुछ भी कर सकती है। वो अपनी जान तक जोखिम में डाल सकती है। यह वीडियो यही दिखता है। मां आखिर मां होती है। वो चाहे इंसान की हो या किसी जीव-जंतु की। बर्फबारी के बीच जब घोंसले में रखे अंडों के फूटने का डर हुआ, तो मादा पक्षी ने उन्हें कंबल बनकर ढंक लिया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।

इस संसार में मां से बढ़कर कोई नहीं हो सकता। आपने देखा होगा कि चाहे इंसान हो या जीव-जंतु...अपने बच्चों की सबसे ज्यादा फिक्र अगर किसी की होती है, तो वो मां है। यह वीडियो मां की ममता को दिखाता है। एक मादा पक्षी ने देखा कि बर्फबारी से घोंसले में रखे अंडे फूट सकते हैं, तो वो किसी गर्म कंबल की तरह घोंसले पर बैठ गई। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred


यह वीडियो अपने ट्वीटर अकाउंट पर शेयर करते हुए एक यूजर ने बड़े ही मार्मिक शब्दों में लिखा कि 'मातृत्व... मां है तो जीवन है. मां है तो जगत है. अब इस पक्षी के मातृत्व को ही देख लीजिए....आदि।'

वीडियो किसी ऐसे देश का है, जहां बर्फबारी हो रही है। बर्फबारी में अंडे फूटने का डर था। ऐसे में मादा पक्षी घोंसले पर बैठने लगी। वो इस तरह मादा पक्षी खुद बर्फ का गोला बनती रही। यह क्रम तक तक चला..जब तक कि अंडों से चूजे नहीं निकल आए।

Scroll to load tweet…