कोरोना के कारण लगे लॉकडाउन की वजह से देश में पिछले साल 22 मार्च से ही मुंबई लोकल की रफ़्तार थमी हुई थी। हालांकि, अब महीनों बाद इसकी शुरुआत की गई। मुंबई लोकल को वहां की जान कहा जाता है। ज्यादातर लोग इसी का इस्तेमाल करते हैं। 

हटके डेस्क: मुंबई लोकल को शहर की जान कहा जा सकता है। हर दिन लाखों लोग लोकल से ही एक से दूसरी जगह जाते हैं। अब सोशल मीडिया पर लोकल ट्रेन की एक ऐसी तस्वीर वायरल हो रही है, जिसे देखने के बाद समझ आ जाएगा कि इसकी इतनी अहमियत क्यों है? इस तस्वीर को 1 फरवरी को क्लिक किया गया था। इसमें एक शख्स लोकल ट्रेन के नीचे बैठकर उसे प्रणाम करता नजर आ रहा है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

22 मार्च से बंद थी सर्विस 
कोविड ऑउटब्रेक के कारण पिछले साल मार्च से ही मुंबई लोकल बंद थी। इस वजह से जब लॉकडाउन खुला भी तब भी लोगों को ऑटो से इधर-ुडजर जाना पड़ रहा था। मुंबई लोकल बंद होने का लोगों के साथ ऐसा अनुभव कई सालों बाद हुआ था। इससे पहले 1974 में ट्रेड यूनियन स्ट्राइक के दौरान 20 दिनों के लिए मुंबई लोकल बंद की गई थी। 

वायरल हो रही है ये तस्वीर 
1 फरवरी 2021 को दुबारा से महीनों बाद मुंबई लोकल्स दौड़ी। इस दौरान सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल होने लगी। इसमें एक शख्स स्टेशन पर घुटनों के बल बैठकर ट्रेन को नमन कर रहा था। इस तस्वीर को लाखों लोगों ने लाइक और शेयर किया।

आंनद महिंद्रा ने लिखी ऐसी बात 
इस तस्वीर को आनंद महिंद्रा ने भी ट्विटर पर शेयर किया। तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा- ये भारत की आत्मा है... मैं प्रार्थना करता हूं कि हम कभी ना हारें। इस तस्वीर को और भी कई सेलेब्स ने शेयर किया। लेखक देवदत्त पटनायक ने लिखा कि सिर्फ मुम्बईकर ही इस तस्वीर की खूबसूरती को समझ सकता है।

Scroll to load tweet…

इन्होने खींची तस्वीर 
वायरल हो रही तस्वीर फोटोग्राफर सचिन वैद्य ने खींची। सचिन शिवसेना के अखबार सामना के फोटोग्राफर हैं। उन्होंने ही इस तस्वीर को ट्विटर पर सबसे पहले शेयर कुया, जहां से देखते ही देखते ये वायरल हो गई। 

Scroll to load tweet…