बिहार के मुंगेर में रहने वाले 63 साल के सकल देव टुड्डू ने पिछले 40 साल से ना तो बाल कटवाए हैं, ना ही शैंपू किया है। इससे बालों में बनी जटा के कारण लोग उन्हें 'जटावाले बाबा' बुलाने लगे हैं। 

बिहार: दुनिया में कई लोग हैं, जो अपने अजीबोगरीब शौक के कारण चर्चा में आ जाते हैं। ऐसे ही एक शौक के कारण मुंगेर का एक बुजुर्ग खबर में है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बिहार के मुंगेर में रहने वाले 63 साल के सकल देव टुड्डू इन दिनों ख़बरों में हैं। लंबी जटाओं से इनका लुक साधुओं जैसा हो गया है। लेकिन ये कोई साधू नहीं हैं। 

दरअसल, इन्होने पिछले 40 सालों से अपने बाल नहीं कटवाए हैं। साथ ही उन्होंने बाल भी नहीं धोए हैं। इस कारण उनकी बालों में जटा उग आए हैं। 

टुड्डू के बाल उनकी हाइट से भी ज्यादा है। जटा खोल लेने पर उन्हें चलने में तकलीफ होती है। इस अजीबोगरीब शौक के बारे में डिस्कस करते हुए उन्होंने बताया कि 40 साल पहले उनके सपने में भगवान आए थे और उन्होंने ही टुड्डू को ऐसा करने का आदेश दिया था। 

टुड्डू वैसे तो वन विभाग में संविदा का काम करते थे लेकिन अब उनकी पहचान जटाधारी बाबा के रूप में होने लगी है।