अमेरिका में सामने आए एक मामले ने लोगों को हैरान कर दिया। एक कुत्ते ने अपनी वफादारी की मिसाल पेश करते हुए अपने मालिक के बच्चों के लिए जान दे दी। 

अमेरिका: आज के जमाने में इंसान पर भरोसा कर पाना काफी मुश्किल होता है। अपने ही अपनों को धोखा देने में समय नहीं लगाते। इस दौर में इंसानों से ज्यादा वफादारी जानवर दिखाते हैं। इसके कई उदाहरण सामने आते रहते हैं। कुछ इसी तरह की वफादारी का मामला अमेरिका के फ्लोरिडा से सामने आया, जहां एक कुत्ते ने अपने मालिक के बच्चों की जान बचाने के लिए अपनी जान दांव पर लगा दी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मालिक के बच्चों की बचाई जान 
ये पूरा मामला अमेरिका के फ्लोरिडा शहर का है। यहां रहने वाले गैरी रिचर्ड्सन ने अपने घर पर जिउस नाम का एक कुत्ता पाला था। गैरी के दो बच्चे कुत्ते के साथ घर के बाहर खेल रहे थे। दोनों मासूमों को पता भी नहीं था कि उनके बिल्कुल करीब एक जहरीला सांप पहुंच गया। इससे पहले की सांप उन्हें डसता, जिउस की नजर सांप पर पड़ गई। उसने सांप को अपने दांतों से काट खाया। लेकिन इस दौरान सांप ने भी उसे चार बार काट लिया। 

सांप के काटने से हुई मौत 
सांप द्वारा काटे जाने के बाद कुत्ते की हालत बिगड़ने लगी। गैरी ने तुरंत उसे हॉस्पिटल पहुंचाया। लेकिन वहां उसकी हालत लगातार बिगड़ती गई। आखिर में जिउस की जान चली गई। उसकी मौत के बाद पूरा परिवार उदास है, खासकर दोनों बच्चे, जिन्हें बचाने के क्रम में उसकी जान चली गई। गैरी ने इस घटना को अपने फेसबुक पेज पर शेयर किया, जहां से ये वायरल हो गया। लोगों ने जिउस की बहादुरी की काफी तारीफ की।