दुनिया में कोरोना जैसी महामारी फैलाकर तबाही मचाने के बाद अब चीन ने घोषणा कि है कि संक्रमण की वजह से चीन में भारतीयों की एंट्री बंद की जा चुकी है। चीन ने वीजा या रेसिडेंट परमिट वाले लोगों की एंट्री पर बैन लगाया है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि खुद भारत में ही ऐसी कुछ जगहें हैं जहां भारतीयों के ही जाने पर बैन लगा है।

हटके डेस्क: हाल ही में चीनी दूतावास ने एक बयान जारी करते हुए कहा कि कोरोना की वजह से उसके देश में कुछ समय के लिए भारत, ब्रिटेन, बेल्जियम, फिलीपींस जैसे देशों के यात्रियों के एंट्री पर रोक लगा दी गई है। चीन का कहना है कि वो देश जहां कोरोना के मामले बढ़े हैं, वहां के लोगों की एंट्री पर बैन लगाया गया है। हालांकि, फिलहाल सिर्फ चीन की बात नहीं करते। क्या आप जानते हैं कि भारत में ही कुछ ऐसी जगहें हैं जहां भारतीय ही नहीं जा सकते? जी हां, इन जगहों पर इंडियंस के जाने पर ही बैन लगा है। आज हम आपको इन्हीं जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं... 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred


सेंटिनल आइलैंड, अंडमान 
ये आइलैंड बंगाल की खाड़ी में मौजूद है और अंडमान के अंदर आता है। ये आइलैंड जंगल से भरा है। यहां कुछ सेंटिनल आदिवासी रहते हैं। उन्हें बाहर के लोगों से संपर्क रखना पसंद नहीं है। जो भी इस जगह पर जाता है वो जिन्दा लौटकर नहीं आता। ऐसे कई मामले देखने को मिले, इसके बाद भारत सरकार ने ही इस जगह पर जाने पर बैन लगा दिया। कहा जाता है कि ये आदिवासी इतने खतरनाक हैं कि जो यहां जाता है वो उसे मारकर खा जाते हैं। 

फ्री कसोल कैफे, हिमाचल प्रदेश 
कसोल का नाम तो अपने कई बार सुना होगा। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसे मिनी इजऱायरल भी कहा जाता है। कारण यहां काफी संख्या में इजरायली पर्यटक आते हैं। इस जगह पर नशे के लिए भी काफी तरह की चीजें मिलती है। कसोल में एक कैफे है, जिसका नाम है फ्री कसोल। इसके अंदर जाने के लिए आपका इजरायली होना जरुरी है। बिना वीजा के आपको अंदर एंट्री नहीं मिलेगी। इस बात का खुलासा 2015 में हुआ था जब एक महिला को यहां एंट्री नहीं दी गई थी क्यूंकि वो इंडियन थी।


गोवा के कुछ बीच 
गोवा में कुछ ऐसे बीच हैं, जहां भारतीयों के जाने पर बैन लगा है। इन बीचेस पर विदेशी पर्यटक बिकिनी में रहती हैं। भारतीय पुरुषों की वजह से यहां उन्हें एंट्री नहीं दी जाती। अंजुना बीच इनमें से ही एक है। यहां लोकल और विदेशी लोग रहते है लेकिन बाहर से कोई नहीं जा सकता। 


पॉन्डिचेरी के बीच 
इस जगह पर भी कुछ ऐसे बीचेस हैं, जहां सिर्फ विदेशियों को जाने की इजाजत है। इन जगहों पर सैलानी न्यूड भी बीच पर लेटे रहते हैं। इस कारण से भारत के लोगों को यहां जाने नहीं दिया जाता। 


चेन्नई के लॉज और हॉस्टल 
चेन्नई में कुछ लॉज और हॉस्टल हैं, जिन्हें बाकायदा सिर्फ विदेशियों के लिए बनाया गया है। यहां पासपोर्ट के हिसाब से ही लोगों को एंट्री मिलती है। अन्य भारतीयों के लिए यहां नो एंट्री है।