कई बार किसी के चेहरे से उसकी असलियत को नहीं समझा जा सकता है। न्यूयॉर्क में रहने वाले एक कपल के साथ भी ऐसा ही हुआ, जब उन्होंने 6 साल की दिखने वाली लड़की को अनाथ समझ कर गोद लिया। मेडिकल जांच के बाद उसकी उम्र  21 साल पाई गई।

न्यूयॉर्क। कई बार चेहरे से किसी की असलियत को नहीं समझा जा सकता है। न्यूयॉर्क में रहने वाले एक कपल के साथ ऐसा ही हुआ। इस कपल ने जिसे 6 साल की अनाथ बच्ची समझ कर गोद लिया था, मेडिकल जांच के बाद वह 21 साल की युवती पाई गई। कपल ने उसकी कुछ गतिविधियों को संदिग्ध पाया था, इसके बाद उसकी मेडिकल जांच कराई गई। 45 साल की क्रिस्टीन और 43 साल के उसके एक्स हसबैंड ने बताया कि उन्होंने नतालिया नाम की बच्ची को साल 2010 में यूक्रेन से गोद लिया था। वह एक खास तरह की बीमारी ड्वार्फिज्म से पीड़ित थी और उसे चलने-फिरने में दिक्कत होती थी। वह अनाथ थी। उन्होंने उसे एक घर मुहैया कराने और सुरक्षित माहौल देने के लिए गोद ले लिया। लेकिन कुछ ही समय के बाद उसकी हकीकत सामने आने लगी। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कैसे हुआ संदेह
डेलीमेल टीवी को दिए गए एक इंटरव्यू में क्रिस्टीन ने बताया कि शुरुआत में सब कुछ नॉर्मल था, लेकिन बाद में उसे उसकी उम्र को लेकर संदेह तब हुआ, जब उसने नोटिस किया कि उसे प्यूबिक हेयर हैं। इसके अलावा, उसे पीरियड्स भी होने लगे। वैसे 6 साल में पीरियड्स शुरू हो जाना कोई असामान्य बात नहीं है। लेकिन बाद में उसकी गतिविधियां काफी खतरनाक किस्म की होने लगीं। वह आधी रात में उठ कर उनके बीच आने लगी। कई बार उसके हाथों में धारदार चीजें होती थीं। क्रिस्टीन ने बताया कि एक बार उसने उसे कॉफी में केमिकल्स, ब्लीच, विन्डेक्स और इसी तरह की चीजें मिलाते हुए देखा। इसके बारे में पूछने पर उसने कहा कि मैं तुम लोगों को जहर देकर मार देना चाहती हूं। इसके बाद उनका माथा ठनका और उन्होंने उस पर नजर रखना शुरू कर दिया।

दिखाया फैमिली फिजिशियन से
जब नतालिया की गतिविधियां उन्हें संदिग्ध लगीं तो उन्होंने उसे फैमिली फिजिशियन से उसकी मेडिकल जांच करवाई। इस जांच के बाद यह जान कर वे हैरत में रह गए कि जिसे वह 6 साल की मासूम बच्ची समझ रहे थे, वह दरअसल 21 साल की यंग लेडी है। डॉक्टर ने बताया कि वह एक तरह की मानसिक बीमारी से पीड़ित है। यह बीमारी वयस्क लोगों को ही होती है। साथ ही, मेडिकल जांच में वास्तविक उम्र भी सामने आ गई। 

अजीबोगरीब हरकतें थीं उसकी
नतालियां की हरकतें अजीबोगरीब थीं। कभी वह चलती कार से कूदने की कोशिश करती थी। कभी कार की विंडो मिरर पर खून के छींटे डालने की कोशिश करती थी। भयावह फिल्मों में जैसा दिखााया जाता है, कुछ वैसी ही उसकी हरकतें थीं। किसी बच्चे से ऐसा करने की कोई उम्मीद नहीं कर सकता था। 

कोर्ट से लिया ऑर्डर
इसके बाद कपल ने यह साबित करने के लिए नतालिया एक यंग लेडी है, मेडिकल जांच के बाद कोर्ट से एक ऑर्डर लिया, ताकि उसका इलाज करवाया जा सके। इंडियाना के मैरियन काउंटी सुपीरियर कोर्ट से ऑर्डर मिलने पर नतालिया का साइकोलॉजिकल ट्रीटमेंट शुरू हुआ। ट्रीटमेंट हो जाने के बाद कपल ने उसके रहने के लिए एक अपार्टमेंट किराए पर लेकर दे दिया। नतालिया को सोशल सिक्युरिटी नंबर और फूड स्टैम्प्स के साथ आईडी भी मिल गई। इसके अलावा, कपल ने उसे स्टेट से मिलने वाली और सुविधाएं दिलाने में भी मदद की। क्रिस्टीन और नतालिया के बीच लगातार बातचीत भी होती थी। नतालिया के भविष्य के लिए क्रिस्टीन ने योजना भी बनाई। उसने उसे कॉस्मेटोलॉजी की पढ़ाई के लिए एक कॉलेज में ए़डमिशन दिलाने की कोशिश भी की, लेकिन अचनाक नतालिया ने क्रिस्टीन के फोन कॉल्स का जवाब देना बंद कर दिया। 

कहां गई, कुछ पता नहीं चला
इस बीच, नतालिया को दूसरा अपार्टमेंट दिलवाया गया था, क्योंकि लैंडलॉर्ड किसी दूसरे को वह अपार्टमेंट देना चाहता था। जब कपल नतालिया को देखने उसके अपार्टमेंट में गया तो वह वहां नहीं मिली। वह कब अपार्टमेंट से जा चुकी थी, इसके बारे में कोई ठीक से बता नहीं सका। कपल ने उसकी तलाश की कोशिश भी की, लेकिन उसका पता नहीं चला। अब नतालिया कहां है, इसके बारे में किसी को कुछ भी पता नहीं है। कपल का कहना है कि हो सकता है कि 6 साल की मासूम बच्ची की तरह दिखने वाली उस यंग लेडी को किसी और फैमिली ने गोद ले लिया हो।