हार्दिक पंड्या ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपनी एक तस्वीर पोस्ट की थी। इसमें वो हॉस्पिटल बेड पर लेटे नजर आ रहे थे। इसके बाद लोगों ने उनके जल्द रिकवर होने की दुआएं मांगी। लेकिन बाद में कुछ लोगों की नजर तस्वीर में पंड्या के हाथ में बंधी घड़ी पर पड़ी। जिसके बाद कई लोगों ने उन्हें ट्रोल कर दिया। 

लंदन: ट्रोलर्स सोशल मीडिया पर भरपूर हैं। सेलेब्स से जहां एक गलती होती है, लोग उन्हें ट्रोल करने लगते हैं। ये ट्रोलर्स सेलेब्स को पब्लिसिटी देते हैं लेकिन नेगेटिव वे में। हाल ही में भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पंड्या ने सोशल साइट्स पर अपनी सर्जरी के बाद की फोटो पोस्ट की थी। दरअसल, हार्दिक पंड्या लंदन में पीठ की सर्जरी करवाने गए हुए थे। उन्होंने इस सर्जरी के बाद अपनी एक तस्वीर लोगों के साथ साझा की थी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सफल सर्जरी की दी थी जानकारी 
इस पोस्ट को हार्दिक ने अपने इंस्टा प्रोफाइल पर पोस्ट किया था। इस फोटो के साथ उन्होंने बताया कि उनके पीठ की सर्जरी कामयाब रही। साथ ही उन्होंने लोगों को उन्हें प्यार देने के लिए थैंक्स कहा। और जल्द ही क्रिकेट मैदान में लौटने का वादा भी किया। इसके बाद कई लोगों ने उनके जल्द ठीक होने की कामना करते हुए कमेंट्स किये। लेकिन इस तस्वीर में छिपी एक चीज के कारण हार्दिक ट्रोल भी हो गए।

View post on Instagram

महंगी घड़ी ने उड़वाया मजाक 
इस तस्वीर में हार्दिक ने जो घड़ी पहन रखी है। उसकी कीमत करोड़ों में है। कहा जा रहा है कि हार्दिक ने जो घड़ी पहनी है वो पटेक फिलिप नॉटिलस की है। फोटो में जो मॉडल दिखाई दे रहा है, उसकी कीमत अरीब 13 करोड़ रुपए है। ऐसे में लोगों ने कमेंट किया कि वाकई हार्दिक ने इस घड़ी को पहनकर सर्जरी करवाई क्या? कुछ ने तो उन्हें घड़ी उतारने की सलाह भी दी। जवाब में हार्दिक ने भी कहा कि वो घड़ी कभी नहीं खोलते। नीचे पढ़ें कैसे लोगों ने घड़ी के लिए किया हार्दिक को ट्रोल: 

Scroll to load tweet…