लगातार हो रही बारिश से गुजरात के वड़ोदरा का हाल बेहाल है। सड़कों पर पानी से जन-जीवन अस्तव्यस्त हो गया है। इसी बीच सोशल मीडिया पर क्रिकेटर इरफान पठान ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वड़ोदरा की सड़क पर जमा पानी में एक मगरमच्छ घूमते हुए नजर आ रहा है। 

वड़ोदरा: कई दिनों से हो रही बारिश के कारण जनजीवन अस्तव्यस्त हो चुका है। कल यहां 500 मिमी बारिश दर्ज की गई। सड़कों पर पानी भर चुका है और चार लोगों की मौत भी हो गई है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

इसी बीच क्रिकेटर इरफान पठान ने अपन इंस्टा अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वड़ोदरा की सड़क पर भरे पानी में घूमता एक मगरमच्छ नजर आ रहा है।

इस वीडियो में मगरमच्छ सड़क पर जमा पानी में तैर रहा है। साथ ही बड़ी होशियारी से सड़क किनारे मौजूद दो कुत्तों की तरफ बढ़ रहा है। वो कुत्तों के नजदीक जाकर अटैक करने के लिए जैसे ही अपना मुंह खोलता है, कुत्ते दूर भाग जाते हैं।

View post on Instagram

इस वीडियो को देख लोग डरे हुए हैं। इसे अभी तक दो लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। बता दें कि गुजरात में हो रही मूसलाधार बारिश के कारन लोगों की जिंदगी प्रभावित हो रही है।