रात में कार से अजीबोगरीब आवाजें आ रही थीं। इसके बाद बाद कार के मालिक ने पुलिस को फोन किया।

हटके डेस्क। अमेरिका के शेल्बी टाउनशिप पुलिस डिपार्टमेंट को देर रात एक शख्स ने फोन कर बताया कि उसकी कार से अजीबोगरीब आवाजें आ रही हैं और यह समझ में नहीं आ रहा है कि कार में क्या है। बता दें कि शेल्बी में रहने वाले एक शख्स ने देर शाम घर लौट कर कार पार्क की और आराम करने लगा। तभी पार्किंग के एक वॉचमैन ने उसे फोन कर के बताया कि उसकी कार से अजीब ही आवाजें आ रही हैं। इसके बाद वह शख्स कार के पास गया। उसने कार के दरवाजे खोले, पर वहां उसे कुछ भी दिखाई नहीं पड़ा। कार से आवाजें आ ही रही थीं। वहां आसपास के लोग भी जुट गए। सभी इस बात से हैरान थे कि आखिर जब कार में कुछ दिखाई नहीं पड़ रहा है, तो ये आवाजें कहां से आ रही हैं। आवाज बड़ी भयानक लग रही थी। इससे लोग डर गए।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पुलिस को किया फोन
इसके बाद लोगों ने पुलिस को फोन किया। कुछ ही देर में पुलिस की टीम आ गई। पुलिस टीम ने भी कार को सर्च किया, पर उसे वहां कुछ भी नहीं दिखा। लेकिन आवाज आनी बंद नहीं हुई थी। पुलिस को भी समझ में नहीं आ रहा था कि यह आवाज कहां से आ रही है। आवाज किसी जीव की लग रही थी। इतना तय था कि आवाज कार से ही आ रही थी।

महिला पुलिसकर्मी को आया आइडिया
इस बीच, एक महिला पुलिसकर्मी को आइडिया आया। उसने सोचा कि अभी तक कार का इंजन तो चेक किया ही नहीं गया है। कहीं वहीं से आवाज तो नहीं आ रही। महिला पुलिसकर्मी ने कार का इंजन खोला। इसके बाद उसकी चीख निकलते-निकलते बची। दरअसल, कार के इंजन में एक पायथन अपना शरीर मोड़े बैठा था और वही आवाजें निकाल रहा था। कार के इंजन में पायथन को बैठा देख कार का मालिक सहम गया। उसे समझ में नहीं आया कि आखिर इंजन में यह पायथन कब और कैसे आकर बैठ गया। इसके बाद पुलिस टीम ने सुरक्षा उपायों को अपनाते हुए पायथन को कार के इंजन से निकाल लिया और उसे कब्जे में ले लिया। 

पुलिस ने जारी किया वीडियो
इसके बाद इस पूरी प्रक्रिया का वीडियो शेल्बी टाउनशिप पुलिस ने सोशल मीडिया पर जारी किया। इस वीडियो को देख कर लोगों ने महिला पुलिसकर्मी की काफी प्रशंसा की। लोगों का कहना था कि महिला पुलिसकर्मी ने साहस दिखाते हुए उस पायथन को सुरक्षित तरीके से निकाला। अगर पायथन कार के इंजन से नहीं निकलता तो कोई भयानक हादसा हो सकता था। यह घटना पिछले बुधवार की है। इस वीडियो को अब तक करीब 7000 लोगों ने देखा है।