फेसबुक पर एक महिला ने अपने पति की दर्द भरी फोटोज शेयर की है। उसके पति को डॉक्टर्स की लापरवाही के कारण काफी दर्द झेलना पड़ा। लोगों ने महिला के पोस्ट पर सहानुभूति जताई। 

मलेशिया: डॉक्टर्स को भगवान भी कहा जाता है। लोगों की जिंदगी बचाने वाले डॉक्टर्स के ऊपर लाफ़ी विश्वास करते हैं। लेकिन क्या हो जब उनसे कोई गलती हो जाए? जिसे भगवान माना जाए, उसी के कारण किसी को तकलीफ झेलनी पड़े? ऐसा ही कुछ हुआ मलेशिया में रहने वाले तामली इस्माइल के साथ। डॉक्टर्स की एक लापरवाही के कारण उसकी तकलीफ कई गुना ज्यादा बढ़ गई। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

हॉस्पिटल में बढ़ी तकलीफ 
तामली की वाइफ लव उम्मी ने फेसबुक पर अपने पति की हॉस्पिटल में एडमिट कुछ फोटोज फेसबुक पर शेयर की है। इसमें तामली का दर्द साफ़ देखा जा सकता है। उसकी वाइफ ने पोस्ट में लिखा कि तामली को अटैक के बाद हॉस्पिटल लाया गया। वहां उसे टॉयलेट करने में तकलीफ हो रही थी। डॉक्टर्स ने उसके पेशाब के रास्ते में नली लगाने की कोशिश की। इस दौरान उन्होंने बड़े साइज का पाइप इन्सर्ट कर दिया, जिसके बाद उसे लगातार ब्लीडिंग होने लगी। महिला ने लिखा कि इसके बाद उसके पति की तकलीफ कई गुना ज्यादा बढ़ गई। 

लगातार बहने लगा खून 
गलत पाइप इन्सर्ट करते ही उसमे से खून निकलने लगा। लव ने पोस्ट में बताया कि उसके पति की बॉडी से खून की नदी बहने लगी। उसे रोक पाना काफी मुश्किल हो गया था। इसके बाद डॉक्टर्स हरकत में आए और खून रोकने की कोशिश करने लगे। काफी मुश्किलों के बाद खून के बहाव पर कंट्रोल पाया गया। लेकिन उस दौरान शख्स दर्द से छटपटाता रहा। इतना ही नहीं, दोनों की छोटी बेटी भी अपने पिता को तकलीफ में देख रोने लगी।

करने वाली हैं कंप्लेन 
अपने पति के साथ हुई इस लापरवाही के खिलाफ लव हेल्थ मिनिस्ट्री में कंप्लेन करने के मूड में हैं। ऐसा वो इस तरह की घटना दुबारा रिपीट ना हो, इसलिए करना चाहती हैं। फिलहाल तामली हॉस्पिटल में एडमिट हैं। लव ने अपने पति की जल्दी रिकवरी के लिये लोगों से प्रार्थना करने को कहा है।