नवजात की परवरिश के लिए मां का होना बहुत जरूरी होता है। लेकिन दुनिया में हजारों ऐसे बच्चे भी होते हैं, जिन्हें मां का प्यार नसीब नहीं होता। इस बच्चे के साथ भी यही हुआ। इसके जन्म के साथ ही मां चल बसी। अब पेशे से टीचर पिता ही बच्चे के लिए मां की भूमिका भी निभा रहा है। यह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल है।
भावुक करने वाली यह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई है। बच्चे के लिए मां से बढ़कर कोई नहीं होता। लेकिन कुछ बच्चों को मां की ममता नसीब नहीं हो पाती। इस बच्चे की मां भी उसे जन्म देने के बाद चल बसी। ऐसे में बच्चे की परवरिश की सारी जिम्मेदारी पिता के कंधे पर आ गई। पेशे से टीचर यह पिता अपने बच्चे को लेकर ड्यूटी पर जाता है। यानी एक पिता अब बच्चे के लिए मां की जिम्मेदारी भी निभा रहा है।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source

आईएएस ने शेयर की तस्वीर
यह तस्वीर आईएएस अवनीश शरण ने शेयर की है। जब यह पिता क्लास में पढ़ा रहा होता है, तब भी वो बच्चे की देखभाल अच्छे से करता है। वो अपनी जॉब और पैरेंट की जिम्मेदारी बखूबी निभा रहा है।
Scroll to load tweet…
