पिज्जा पार्टी के लिए लोग कुछ भी कर गुजरते हैं, लेकिन चार दोस्त ऐसा भी करेंगे, शायद कोई सोच भी नहीं सकता। चार दोस्तों ने 1400 फीट की ऊंचाई से डाइविंग की और फिर हवा में ही पिज्जा पार्टी मनाई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।

हम सबमें से कइयों ने खूब पिज्जा पार्टी की होंगी। कभी दोस्तों के साथ ऊंची पहाड़ी पर बैठकर पिज्जा खाया होगा या किसी जंगल में। पिज्जा कॉर्नर पर पिज्जा खाना आम बात है। लेकिन इन चार दोस्तों ने हवा में पिज्जा पार्टी की। चार स्काइडाइवर्स ने आसमान में करीब 1400 फीट की ऊंचाई से डाइविंग की। इसके बाद वहीं आसमान में पिज्जा खाया। उन्होंने इसका वीडियो भी बनाया। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

अमेरिका का है मामला
यह मामला अमेरिका के टैक्सास का बताया जाता है। इंडिया टाइम्स के अनुसार, चारों दोस्त इस स्टंट की कई दिनों से तैयारी कर रहे थे। स्काइडाइविंग के समय दो लोगों के हाथ में पिज्जा का डिब्बा होता है। इसके बाद सभी हवा में उड़ते हुए पिज्जा खाते दिखाई देते हैं।