महिला के सम्मान के लिए कितने मुहीम चलाए जाते हैं। लेकिन दुनिया का सबसे बड़ा सर्च इंजन गूगल और मशहूर शब्दकोष ऑक्सफोर्ड ही महिलाओं का सम्मान नहीं करता। इसे लेकर अब विरोध के स्वर सुनाई देने लगे हैं।  

भोपाल: क्या आपने कभी वीमेन यानी महिला का मतलब खोजा है? या कभी मशहूर शब्दकोष ऑक्सफोर्ड में महिला की मीनिंग सर्च की है? अगर नहीं तो एक बार करके देखें। इन प्लेटफॉर्म्स पर खुलेआम महिलाओं की इंसल्ट की जा रही है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

इन दिनों ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी से महिलाओं के लिए इस्तेमाल किये गए पर्यायवाची शब्दों को हटाने के लिए लोग पिटीशन साइन कर रहे हैं। अभी तक इसे लेकर 30 हजार लोगों ने पिटीशन साइन किया है। डिक्शनरी में महिला शब्द के कई पर्यायवाची दिए गए हैं। इनमें एक है बिच यानी कुत्तिया। इसके अलावा महिलाओं के लिए Piece, Baggage, Wench, Frail, Bird जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया गया है। ऐसे में पिटीशन के जरिए इन शब्दों को हटाने की मांग की जा रही है। 

इसके अलावा गूगल पर भी महिलाओं को लेकर कुछ खास सम्मान भरे शब्द नजर नहीं आते। गूगल पर महिला की परिभाषा देखने पर आपको एक उदहारण में महिला का मतलब मूर्ख दिखेगा। इस कारण इन दिनों सोशल मीडिया पर ये पिटीशन साइन की जा रही है। इस पिटीशन की शुरुआत करने वाली मारिया बेट्रिश गियोवननार्डी ने अपने पिटीशन में लिखा कि ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी महिलाओं के साथ दोयम दर्जे का व्यवहार कर रही है। इतनी प्रतिष्ठित संस्थान से ऐसी उम्मीद नहीं की जा सकती थी। बता दें कि ऑक्सफ़ोर्ड डिक्शनरी का लाइसेंस गूगल सहित कई सर्च इंजन्स के पास है। 

पिटीशन के बाद अब ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी प्रेस ने इसे गंभीरता से लिया है। उन्होंने कहा कि वो लोगों की भावनाओं को पूरा सम्मान देंगे। लेकिन इन पर्यायवाची शब्दों को हटा पाना ऑक्सफोर्ड के लिए आसान नहीं होगा। वैसे आपको बता दें कि इस शब्दकोष में पुरुषों के लिए भी कई अपमानजनक पर्यायवाची शब्द मौजूद हैं। लेकिन वो भद्दे नहीं है। पुरुषों के लिए मूर्ख से लेकर बुड्ढे जैसे शब्द इस्तेमाल किए गए हैं। वहीं पुरुषों के लिए 25 उदाहरण दिए गए हैं जबकि महिलाओं के लिए सिर्फ 5 उदहारण हैं।