आपने आजतक कई तरह के भिखारी देखे होंगे। कुछ दिव्यांग होने का नाटक करते हैं तो कुछ छोटे बच्चों का हवाला देकर भीख मांगते हैं। लेकिन आज जिस भिखारी को आप देखेंगे, उसने एक्टिंग के मामले में सभी भिखारियों को पीछे छोड़ दिया है। 

मलेशिया: मंदिर की सीढ़ियों पर या चलते-फिरते सड़कों पर, आपको भिखारी हर जगह दिख जाएंगे। हर भिखारी का पैसे मांगने का स्टाइल अलग ही होता है। कोई अपन ेछोटे बच्चों का हवाला देकर भीख मांगता है तो कोई अपने कटे पैर दिखाकर इमोशनल करता है। लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो को देख आपको हंसी के साथ हैरत भी होगी। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred


फेसबुक पर एक ग्रुप में पोस्ट हुए इस वीडियो को अबतक साढ़े पांच लाख से ज्यादा बार देखा गया है। इस वीडियो में एक भिखारी सीढ़ियों पर बैठकर भीख मांग रहा है। जैसे ही उसके पास से लोग गुजरते हैं, वो जोर-जोर से रोने लगता है। उसका रोना सुन लोग उसे पैसे दे दते हैं। लेकिन एक बार इंसान वहां से गुजर जाता है, तो वो आराम से पैसे गिनने लगता है।


ये वीडियो मलेशिया का बताया जा रहा है। भिखारी का ये वीडियो कुछ दूर पर कार में बैठे एक शक्स ने शूट किया है। साथ ही भिखारी का नाटक देख शख्स भी अपनी हंसी नहीं रोक पाता। 

नीचे देखें वीडियो: