यूके में रहने वाली एक लड़की ने अपने फ्लैट की बाथरूम में कुछ ऐसा देखा, जिसके बाद उसकी चीख निकल पड़ी। थोड़ी देर बाद लड़की ने खुद को संभाला और उसकी फोटोज भी खींची। 

यूके: इंसानों ने जंगलों को काट कर वहां भी घर बना लिए। ऐसे में जानवरों को रहने के लिए जगह नहीं मिलती। शायद यही कारण है कि बीते कुछ समय से घनी आबादी वाले इलाकों में जानवरों के दिखने की बात सामने आने लगी है। हाल ही में यूके के बिर्केनेड में रहने वाली एक लड़की के फ़्लैट में विशाल अजगर घुस आया। जब लड़की रात के 1 बजे बाथरूम गई, तो उसकी चीख निकल गई। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

जानकारी के मुताबिक लड़की का घर यूके के मर्सीसाइड के बिर्केनेड में है। 30 दिसंबर को लड़की अपने ऑफिस से घर आई और खाना खाकर सो गई।

रात के 1 बजे लड़की की नींद खुली। वो टॉयलेट करने बाथरूम में गई। लड़की आधी नींद में ही थी। तभी उसे बेसिन के पास काली चमकीली चीज दिखी। 

गौर से देखने के बाद लड़की की चीख निकल गई। बेसिन के पास 8 फीट का अजगर कुंडली मारे बैठा था। इसके बाद लड़की ने तुरंत एनिमल रेस्क्यू टीम को बुलाया। 


टीम ने आकर सांप को बाहर निकाला। ऑफिसर्स के मुताबिक, ऑस्ट्रेलिया में ऐसा होना आम बात है। लेकिन यूके में ये अजीब था।