मलेशिया की रहने वाली एक लड़की फुन सिन वेन ने अपने फेसबुक पेज पर एक पोस्ट शेयर कर तस्वीरों में दिखाया कि कैसे सस्ते कॉस्मेटिक आपका चेहरा बिगाड़ देते हैं। 

मलेशिया: हममें से ज्यादातर लोग ऑनलाइन शॉपिंग के दीवाने होते हैं। जहां कम पैसों में कुछ अच्छा नजर आता है, तुरंत खरीद लेते हैं। आपको बता दें कि ये तरीका ड्रेस और ज्वेलरी तक तो ठीक है, लेकिन जब इन्हें कॉस्मेटिक्स पर अप्लाई किया जाता है तो रिजलस भयंकर होते हैं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सस्ते दामों पर खरीदी थी क्रीम 
लड़की ने ऑनलाइन कम दाम पर मिल रही ब्यूटी क्रीम आर्डर की थी। ये क्रीम आपको तुरंत निखार देने का प्रॉमिस कर रही थी। लड़की ने इसे ख़रीदा और जब क्रीम डिलीवर हुई तो उसे चेहरे पर लगा भी लिया। लेकिन उसे क्या पता था कि ये उसकी जिंदगी की सबसे बड़ी गलती साबित होगी।


ऐसे चलता है मार्केट 
दरअसल, ऑनलाइन शॉपिंग में नकली कॉस्मेटिक्स का पूरा जाल बिछा है। ये लोग खराब तरीके से क्रीम तैयार करते हैं और उसपर ब्रांडेड क्रीम्स के लेबल लगाकर ऑनलाइन कम दामों में बेचते हैं। लोगों को लगता है कि उन्होंने हाई क्वालिटी ब्रांड की क्रीम कम दाम में ले ली है। लेकिन असल में वो इस नकली क्रीम के जाल में फंस जाते हैं। इसी जाल में फंसकर लड़की ने अपना पूरा चेहरा बर्बाद कर लिया।