गे कपल अगर बच्चा चाहते हैं तो उनके सामने सिर्फ एक ही रास्ता होता है कि वे बच्चा अडॉप्ट करें। दुनिया भर में कई  ऐसे कपल ने बच्चे के लिए यही रास्ता अपनाया है। लेकिन अब एक गे पेंग्विन जोड़े को लेकर चौंकाने वाला खुलासा हुआ है।

बर्लिन: बर्लिन चिड़ियाघर में रहने वाले दो पेंग्विन गे रिलेशनशिप में रहते पाए गए हैं। उनके नाम स्किपर और पिंग हैं। कहा जा रहा है कि अब वे पिता बनने की राह पर हैं और इसके लिए उन्होंने एक मादा पेंग्विवन द्वारा छोड़े गए अंडे को अपना लिया है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

गे होना बना मुसीबत 
चिड़ियाघर के जूकीपर नॉर्बर्ट जाहमेल ने न्यूज एजेंसी रॉयटर को बताया कि इन पेंग्विन्स में बच्चे के लिए बड़ी चाहत देखी गई। इनकी सच में एक बच्चे को पालना चाहते थे। लेकिन सेम सेक्स रिलेशनशिप के कारण वे खुद बच्चे को जन्म दे पाने में असमर्थ थे। 

पत्थर को भी सेने की कोशिश 
फिर भी इन्होने बच्चे की चाहत नहीं छोड़ी। इस जोड़े ने मछलियों के साथ भी प्रजनन प्रक्रिया अपनाने की कोशिश की। यहां तक कि पत्थरों को अंडा समझ कर उन्हें भी हैच करना चाहा।

आखिर पूरी हुई तमन्ना 
इसे उनकी अच्छी किस्मत ही कहेंगे कि एक मादा पेंग्विन ने अपना अंडा छोड़ दिया। इसके बाद इस गे पेंग्विन कपल ने उस अंडे को सेना शुरू कर दिया। अंडा कैसे सेते हैं, यह उन्हें पता है। अब उम्मीद जतायी जा रही है कि सब कुछ ठीक ठाक चलता रहा तो ये पेंग्विन कपल सितंबर तक सरोगेट पेरेंट्स बन जाएंगे।