भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका की यात्रा पर हैं। हर तरफ इसकी चर्चा हो रही है। आज नरेंद्र मोदी ह्यूस्टन में हाउडीमोदी कार्यक्रम में लाखों लोगों को संबोधित करेंगे। इस मौके पर जानते हैं अमेरिका के कुछ अजीबोगरीब रूल्स के बारे में।

वॉशिंगटन। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका के पांच दिन की यात्रा पर हैं। आज वे ह्यूस्टन में हाउडीमोदी रैली को संबोधित करेंगे, जिसमें पहली बार अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प उनके साथ रैली में मौजूद रहेंगे। प्रधानमंत्री मोदी के इस कार्यक्रम की पूरी दुनिया में चर्चा हो रही है। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अमेरिका के साथ भारत के संबंध प्रगाढ़ हुए हैं। इस मौके पर जानते हैं अमेरिका के कुछ अजीबोगरीब रूल्स के बारे में। शायद आपको नहीं पता होगा कि अमेरिका नेवाडा में मूंछों वाले मर्द का किसी महिला को चूमना गौरकानूनी है। जानें ऐसे ही कुछ और रूल्स।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

1. ओकलाहोमा में अगर किसी ने कुत्ते को चिढ़ाने की कोशिश की, तो उसे हिरासत में लिया जा सकता है।

2. फ्लोरिडा में पुरुष स्ट्रेपलेस (बिना फीते) गाउन नहीं पहन सकते। ऐसा करने पर उन्हें जुर्माना देना पड़ सकता है।

3. दक्षिण कैरोलिना में रविवार के दिन कोर्ट परिसर के बाहर अगर कोई किसी महिला की पिटाई करता है तो इसे गैरकानूनी नहीं माना जाता।

4. न्यूयॉर्क शहर में अगर कोई छत से कूदता है तो उसे मौत की सजा दी जा सकती है।

5. विस्कॉन्सिन के कॉनर्सविले में अगर कोई महिला सेक्स कर रही हो, तब घर में बंदूक चलाने पर सजा हो सकती है। 

6. सैन फ्रांसिस्को में कार की सफाई फटे-पुराने कपड़े से करना गैरकानूनी है।

7. लुसियाना में दांतों से किसी को काटना बेइज्जती माना जाता है, लेकिन अगर किसी ने नकली दांतों से काटा तो यह बड़े अपराध की श्रेणी में आता है।

8. वॉशिंगटन में वर्जिन लड़की के साथ सेक्स करना गैरकानूनी है। यहां तक कि पति भी वहां नवविवाहिता के साथ सुहागरात नहीं मना सकता है।

9. अमेरिका के इलियोनॉस में पालतू कुत्ते के मुंह में जली हुई सिगार लगाना गैरकानूनी है।

10. फ्लोरिडा के मियामी में जानवरों की नकल उतारना गैरकानूनी माना गया है। अगर किसी ने अधिकारियों से इसकी शिकायत कर दी तो उसे सजा हो सकती है।