24 साल की प्रतीक्षा मुंबई में बेस्ट बस चलाने वाली अकेली महिला ड्राइवर हैं। उन्होंने इसके लिए लाइसेंस भी लिया है। सोशल मीडिया पर उनकी बस चलाने के दौरान क्लिक हुई फोटो वायरल हो रही है।

मुंबई. सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जिसके जरिये कोई भी खबर तेजी से फैल जाती है। इन दिनों सोशल मीडिया पर मुंबई की सड़कों पर बस चलाती एक महिला ड्राईवर की फोटो वायरल हो रही है। लोग ड्राइवर की खूबसूरती की तारीफ कर रहे हैं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

24 साल की प्रतीक्षा दास मुंबई में बेस्ट बस चलाने वाली अकेली महिला ड्राइवर हैं। उन्होंने इसके लिए लाइसेंस भी लिया है। सोशल मीडिया पर उनकी बस चलाने के दौरान क्लिक हुई फोटो वायरल हो रही है। 

दरअसल, प्रतीक्षा ने मैकेनिकल इंजीनियरिंग की है। उनकी डिग्री देख लोग हैरान हैं। उन्हें रीजनल ट्रांसपोर्ट अफसर बनना था। इसके लिए उन्हें भारी गाड़ियां चलानी थी। अपनी इस चाहत को पूरी करने के लिए उन्होंने गोरेगांव बस डिपो में ट्रेनिंग ली, जिसके बाद अब वो बस चला रही हैं।

प्रतीक्षा ने पहले बाइक, फिर कार और अब बसें चलानी सीखी है। उन्होंने बताया कि जब वो बस चलाने की ट्रेनिंग ले रही थीं, तब कई लोग कहते थे कि भला एक लड़की बस कैसे चला सकती है? आज प्रतीक्षा मुंबई की सड़कों पर बस चलाती। हैं 

प्रतीक्षा का अगला सपना हवाई जहाज उड़ाना है। इसकी ट्रेनिंग के लिए उन्होंने सेविंग्स शुरू कर दिए हैं।