हवाई के ओआहू बीच पर टहलते हुए अचानक एक शख्स को किसी के कराहने की आवाज आई। जब उसने गौर से सुना तो ये आवाज उसे रेत के अंदर से आ रही थी। ऊपर से रेत हटाने पर उसे एक कुत्ता नजर आया, जिसे किसी ने जिंदा ही दफन कर दिया था।  

हवाई: कुत्तों को दुनिया का सबसे वफादार जानवर कहा जाता है। अपने मालिक के लिए कुत्ते कुछ भी कर गुजरते हैं। लेकिन अगर उन्हें कोई बीमारी हो जाती है, तो कई लोग इन्हें बेसहारा छोड़ देते हैं। ऐसा ही एक मामला हवाई के ओआहू बीच पर देखने को मिला।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

रेत में दफन मिला कुत्ता 
बीच पर टहल रहे एक शख्स को अचानक कराहने की आवाज आई। जब उसने आवाज को सुनकर रेत हटाई, तो उसे अंदर एक कुत्ता दिखा। कुत्ता जिंदा था और रेत के अंदर अपनी आखिरी सांसें ले रहा था। उसकी पूरी बॉडी सूजी हुई थी। शख्स ने उसे तुरंत बाहर निकाला।

इतने बुरे हाल में मिला कुत्ता 
कुत्ते का नाम लिअलोहा है। उसे उसके मालिक ने ही जिंदा रेत में दफन कर दिया था। लिअलोहा की हालत काफी बुरी थी। उसकी पूरी बॉडी सूजी हुई थी। साथ ही उसके शरीर पर चक्क्ते पड़े थे, जिस कारण उसकी बॉडी से बाल उड़ गए थे। उसे तुरंत एनिमल रेस्क्यू टीम ने हॉस्पिटल पहुंचाया। वहां डॉक्टर्स ने बताया कि उसे स्किन डिजीज हो गया था, जिसके कारण ही उसके मालिक ने उसे मरने के लिए छोड़ दिया था। 

अब मिला नया मालिक 
हवाई में रहने वाली एक महिला अमांडा ने हॉस्पिटल में लिअलोहा की काफी देखभाल की। उसने लिअलोहा के बारे में लोकल जर्नल में पढ़ा था। इसके बाद उसने कुत्ते की देखभाल की। अमांडा के देखभाल के बाद लिअलोहा ने तेजी से रिकवर किया। अब अमांडा उसे अपने घर ले जा रही है। अमांडा ने बताया कि उसकी मां भी घर के इस नए सदस्य को लेकर काफी खुश हैं।