भारत का पड़ोसी देश पाकिस्तान भी साथ ही आजाद हुआ था। लेकिन दोनों देशों की हालत में जमीन-आसमान का अंतर है। आए दिन पाकिस्तान अपनी हरकतों के कारण जलील होता रहता है। लेकिन अब तो दूसरे देश भी इसका मजाक बना रहे हैं। अब चाहे ऐसा गलती से हो या जानते हुए। 

यूएई:  भारत के साथ-साथ पाकिस्तान भी स्वतंत्रता दिवस मनाता है। दोनों देशों के बीच संबंध कड़वे ही रहे हैं। पाकिस्तान वैसे तो हर हालत में खुद को सही ठहराता है लेकिन पूरी दुनिया में आतंकवाद को पनाह देने के कारण वो बदनाम ही है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

संयुक्त अरब अमीरात में बने बुर्ज खलीफा में हर देश के स्वतंत्रता दिवस पर उसका राष्ट्रीय ध्वज प्रोजेक्ट किया जाता है। भारत का तिरंगा भी इस बार बुर्ज खलीफा पर शान से इतराता दिखा। लेकिन भद्द पिटी तो पाकिस्तान की।

दरअसल, हुआ यूं कि पाकिस्तानी झंडे को भी उसके स्वतंत्रता दिवस पर बुर्ज खलीफा पर प्रोजेक्ट किया गया। लेकिन इसे पाकिस्तान की बदकिस्मती कहिए या किये गए पापों का फल, उसका झंडा इसपर उल्टा प्रोजेक्ट हो गया। 

Scroll to load tweet…

इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। बता दें कि बुर्ज खलीफा यूएई की सबसे बड़ी टॉवर या बिल्डिंग है। 15 अगस्त को यहां दोनों देशों के दूतावास में स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। लेकिन जब बुर्ज खलीफा पर पाकिस्तानी झंडे के प्रोजेक्शन उल्टा हो गया, तो पाकिस्तान का मजाक बन गया। 

वीडियो में देखा जा सकता है कि पाकिस्तानी झंडे में चांद और तारा नीचे की तरफ हैं। इस वीडियो के शेयर होने के बाद सोशल साइट्स पर पाकिस्तान का काफी मजाक उड़ाया गया। 


बात अगर भारत की करें, तो इस विशाल टॉवर पर तिरंगा शान से चमक रहा था। भारतीयों के लिए ये गर्व का मोमेंट था।

Scroll to load tweet…