सोशल मीडिया पर इन दिनों पाकिस्तान की राधे मां की तस्वीर वायरल हो रही है। लेकिन ये राधे मां महिला नहीं, बल्कि मर्द है। ये धर्मगुरु पैसे लेकर लोगों को आशीर्वाद देता नजर आ रहा है। कई लोग जहां इसकी तस्वीर का मजाक बना रहे हैं, वहीं कुछ लोग धर्मगुरुओं की गरिमा बिगाड़ने के लिए इसकी आलोचना कर रहे हैं। ये धर्मगुरु लोगों को दुल्हन के लिबास में इस्लाम का ज्ञान देते हैं।

पाकिस्तान: ये धर्मगुरु लोगों को दुल्हन के लिबास में इस्लाम का ज्ञान देते हैं। सबसे ज्यादा इनके लुक्स ने लोगों का ध्यान खींचा, जिसमें ये लहंगे के साथ लंबी दाढ़ी भी रखते हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

ये धर्मगुरु जहां शिक्षा देते हैं, वहां की सजावट भी शादी के मंडप जैसी की जाती है। वैसे अभी तक इस धर्मगुरु के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है। बस इसे रावलपिंडी के रेशम गली में कई बार देखा गया है। 

इस धर्मगुरु का लुक सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। लोग इसके लुक का काफी मजाक बना रहे हैं। 

Scroll to load tweet…

वहीं कुछ लोगों ने इसके खिलाफ कैंपेन चलाकर इसकी गिरफ्तारी की मांग की है।