लोग तरह-तरह की चीजों से घर बनाते हैं, पर चीन के एक शख्स ने नूडल्स से ही घर बना दिया। यह खबर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।

बीजिंग। आम तौर पर लोग ईंट और सीमेंट का इस्तेमाल कर घर बनाते हैं। कई बार लोगों ने प्लास्टिक का यूज कर भी घर बनाए हैं। पर चीन के एक शख्स ने तो कमाल ही कर दिया। उसने नूडल्स का इस्तेमाल कर एक प्लेहाउस बना दिया, जिसकी खबर पूरी दुनिया में फैल गई और यह सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। बता दें कि चीन में नूडल्स बहुत पॉपुलर हैं और वहीं से ये सारी दुनिया में फैले हैं। आज दुनिया के हर हिस्से में लोग नूडल्स चाव से खाते हैं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

क्यों बनाया नूडल्स से घर
नॉर्थ-ईस्ट चीन के जिलिन प्रोविन्स के रहने वाले झांग नाम के इस व्यक्ति ने नूडल्स के 2000 एक्सपायर्ड हो चुके पैकेट्स का इस्तेमाल कर प्लेहाउस बनाया। उसने नूडल्स के पैकेट्स को ग्लू से जोड़ कर प्लेहाउस तैयार किया। उसे ये पैकेट उसके एक दोस्त ने दिए जो नूडल्स का कारोबार करता है। झांग ने कहा कि ये पैकेट बेकार हो जाते और कचरे में डाल दिए जाते, लेकिन उसने इसका इस्तेमाल कर एक अनोखी चीज तैयार कर दी। 

कैसे आया आइडिया
जब झांग के दोस्त ने कहा कि उसके 2000 नूडल्स पैकेट एक्सपायर्ड हो चुके हैं और वह उन्हें फेंकने जा रहा है, तभी उसके मन में इन पैकेट्स से एक प्लेहाउस बनाने का आइडिया आया। उसने सोचा कि ग्लू के जरिए इन पैकेट्स को ईंटों की तरह जोड़ा जा सकता है और मकान का स्ट्रक्चर खड़ा किया जा सकता है। इसके बाद उसने इस प्लान पर काम करना शुरू कर दिया। 

सफल रहा उसका आइडिया
झांग का यह आइडिया कारगर रहा। उसने बेकार हो चुके नूडल्स को ग्लू की मदद से जोड़ कर बहुत ही सुंदर प्लेहाउस तैयार कर दिया। इसके बाद लोग उसके इस घर को देखने के लिए आने लगे। झांग ने इसकी तस्वीरें इंटरनेट पर डाल दी। इसके बाद उसके इस नायाब घर की चर्चा सोशल मीडिया पर होने लगी। नूडल्स से बना झांग का प्लेहाउस सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा। 

वर्ल्ड मीडिया में छाई खबर
चीन के पीपुल्स डेली के अलावा नूडल्स से प्लेहाउस बनाने की यह खबर दुनिया के सभी प्रमुख अखबारों और वेबसाइट्स पर आई है। यह प्लेहाउस बनाने के बाद झांग देखते-देखते एक सेलिब्रिटी बन गया है। दूर-दूर से लोग उसके इस घर को देखने के लिए आ रहे हैं। 

अपने होने वाले बच्चे के लिए बनाया प्लेहाउस
झांग की वाइफ प्रेग्नेंट है। जल्दी ही वह बच्चे को जन्म देने वाली है। झांग ने कहा कि जह वह इस प्लेहाउस को बना रहा था, उसके मन में अपने होने वाले बच्चे का ख्याल था। उसने सोचा कि वह अपने बच्चे के जन्म पर उसे यही गिफ्ट देगा। झांग की वाइफ भी इस प्लेहाउस को देख कर बहुत खुश है। उसका कहना है कि उसके पति ने बहुत ही क्रिएटिव काम किया है और यह उसके होने वाले बच्चे के लिए एक शानदार गिफ्ट होगा।