मलेशिया में पुलिस ने एक होटल में रेड डाली। इसमें कई लड़कियां पकड़ी गईं। ये लड़कियां होटल में अपने कस्टमर्स के साथ थी। वहां जिस्मफरोशी का खेल चल रहा था। 

मलेशिया: इस देश में जिस्मफरोशी इलीगल है। फिर भी यहां काफी लोग इस धंधे से जुड़े हुए हैं। छिपकर कई होटलों में ये धंधा फलफूल रहा है। हाल ही में पुलिस ने एक होटल में रेड मारी। इसमें पुलिस को जो देखने को मिला, उससे वो हैरान रह गए। पकड़ी गई एक लड़की लाखों की कार चलाती थी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पकड़ी गई 9 लड़कियां 
चाइना प्रेस में छपी खबर के मुताबिक, होटल में कई दिनों से धंधा चल रहा था। पुलिस को जब इसकी शिकायत मिली, तो अचानक ही टीम सादे कपड़ों में वहां पहुंची। छापे में पुलिस ने होटल से नौ लड़कियों को पकड़ा। ये लड़कियां अलग-अलग देशों की थी। सभी यहां जिस्मफरोशी में लिप्त थी।

कार देख पुलिस हैरान 
पकड़ी गई एक लड़की के पास मर्सिडीज थी। जब पुलिस ने ये देखा तो हैरान रह गई। दरअसल, मलेशिया में प्रॉस्टिट्यूशन के जरिये लड़कियां काफी काफी कमाती हैं। कुछ लड़कियां एक घंटे के बदले चार हजार तक चार्ज करती हैं। ऐसे में जब पुलिस ने लड़की के पास सिल्वर रंग की मर्सिडीज देखी, तो दंग रह गई।