क्रिसमस पर सोशल मीडिया पर इस तस्वीर को लोगों ने काफी शेयर किया। मां की ममता दिखाती इस तस्वीर ने लोगों का दिल जीत लिया। 

नई दिल्ली: प्रभु यीशु मसीह का जन्मदिन यानी क्रिसमस ईसाई समुदाय धूमधाम से मनाता है। 25 दिसंबर को दुनियाभर में क्रिसमस धूमधाम से मनाया गया। इस बीच सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है। वायरल तस्वीर लोगों का दिल जीत रही है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

दिल्ली की है तस्वीर 
तेजी से वायरल होती इस तस्वीर को भारत की राजधानी नई दिल्ली का बताया जा रहा है। दिल्ली में फिलहाल कड़ाके की ठंड पड़ रही है। ऐसे में एक फोटोग्राफर ने वहां सड़कों पर अपने बच्चे के साथ क्रिसमस की टोपियां बेचती महिला को कैमरे में कैद कर लिया। हालांकि ये तस्वीर अभी की है या पहले की, इसकी पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन इस तस्वीर को लोग काफी शेयर कर रहे हैं। 

कड़कड़ाती ठंड में हंसी की बौछार 
दिसंबर के अंत में दिल्ली में कड़कड़ाती ठंड पड़ती है। ऐसे में नंगे पांव फुटपाथ पर बैठी इस मां की हालत का अंदाजा लगाया जा सकता है। लेकिन अपने बच्चे को सेंटा की टोपी पहनाते हुए उसके चेहरे की हंसी से इसका थोड़ा भी अहसास नहीं हो रहा। लोग इस तस्वीर में मां की ममता के आगे हारते ठंड के अहसास को महसूस कर रहे हैं।