फिलीपीन्स में मुर्गों की लड़ाई काफी मशहूर है। लेकिन इस साल कोरोना की वजह से इसपर रोक लगा दी गई थी। फिर भी कुछ लोगों ने छिपकर इसका आयोजन किया। ऐसे ही एक इलीगल मैच को रोकने पहुंची पुलिस टीम पर एक मुर्गे ने ही अटैक कर दिया। इस अटैक में मुर्गे ने पुलिस वाले की जान ले ली। 

हटके डेस्क: अगर कोई आपसे कहे कि किसी मुर्गे ने शख्स की चाक़ू से हत्या कर दी, तो शायद आपको लगेगा कि ये मजाक है। लेकिन फिलीपीन्स में ऐसा ही एक मामला सामने आया, जहां हथियार से लैस एक मुर्गे ने पुलिस को ब्लेड से इतनी बार गोद डाला कि उसकी जान चली गई। पुलिस मौके पर मुर्गों की इलीगल फाइट रोकने गई थी। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred


कोरोना के कारण रद्द थे मुकाबले 
मामला 26 अक्टूबर का है। फिलीपीन्स के नॉर्थ समर इलाके में पुलिस को सूचना मिली कि वहां मुर्गों की लड़ाई का आयोजन किया जा रहा है। इसे रोकने के लिए टीम को मौके पर भेजा गया। इस टीम में लेफ्टिनेंट क्रिस्चियन बोलोक भी थे। वो टीम के साथ मैच रुकवाने गए थे। दरअसल, ओस साल फिलीपीन्स में कोरोना की वजह से इन मुकाबलों को बैन कर दिया गया है। फिर भी यहां मैच हो रहा था। इसे ही रुकवाने टीम पहुंची थी। 


काफी मशहूर है मुर्गों की लड़ाई 
आपको बता दें फिलीपीन्स में मुर्गों की लड़ाई काफी मशहूर है। लोग अपने मुर्गों को सालभर इसकी ट्रेनिंग देते है। इसके बाद मुर्गों पर सट्टा लगाया जाता है। जो जीतता है उसे इनमे दिया जाता है। लेकिन इस साल इसपर बैन लगाया गया था। दरअसल, इन मैचों में लोगों की भीड़ उमड़ती है। लेकिन इससे कोरोना फैलने के चान्सेस थे। इस कारण सरकार ने इस साल मुर्गों की लड़ाई पर बैन लगा दिया था। फिर भी इस जगह मैच चल रहा था, जहां ये हादसा हो गया।