दुनिया में दुस्साहसी लोगों की कोई कमी नहीं है। ऐसे लोग इस तरह के काम करते हैं, जिनके बारे में कोई सोच तक नहीं सकता। अब इस लड़की को देखें, जिसने कई खतरनाक सांपों को पाल रखा है।

लंदन: वैसे तो लोग तरह-तरह के जानवर पालते हैं, पर लंदन में रहने वाली 21 साल की एक लड़की ने अपने घर में तरह-तरह के खतरनाक सांप पाल रखे हैं। खास बात तो यह है कि वह उन सांपों के साथ सोती भी है। उसे इन सांपों से जरा भी डर नहीं लगता और सांप भी उसे देखते ही उसके पास जाने लगते हैं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बना रखा है सांपों का कलेक्शन
इस लड़की ने कई तरह के सांपों को पाला है। इनमें सबसे लंबा 12 फीट का बरमीस पायथन है। इसके अलावा, बोआ, कोंस्ट्रियर, इलस्ट्रियस और ब्लड पाथन भी है। ये सांप बहुत खतरनाक माने जाते हैं। इनके काट लेने पर जान बच पानी मुश्किल होती है, पर लड़की बहुत ही आराम से इन सांपों के साथ रहती है। 

कर रही वेटरनरी नर्सिंग कोर्स
21 वर्षीय यह लड़की फिलहाल वेटरनरी नर्सिंग की पढ़ाई कर रही है। उसने बताया कि सबसे पहले 6 साल की उम्र में उसने सांप को देखा था। इसके बाद उसे सांपों से बहुत लगाव हो गया और उसने इन्हें पालना शुरू कर दिया। वह कहती है कि सांपों से उसे जरा भी डर नहीं लगता और जहरीले पायथन के साथ वह सो भी जाती है। अब सांप के साथ सोना उसकी आदत में शुमार हो गया है। 

14 वर्ष की उम्र में खरीदा था पहला सांप
जी नाम की यह लड़की बताती है कि उसने सबसे पहले 14 वर्ष की उम्र में एक मिनी रेप्टाइल हाउस से सांप खरीदा था। फिलहाल, उसके पास कुल 16 सांप हैं। इस सांप प्रेमी लड़की का कहना है कि सांप किसी को बिना किसी वजह के न तो परेशान करते हैं और न ही काटते हैं। जब उन्हें छेड़ा जाता है और उन्हें जान का भय सताने लगता है, तभी वे आत्मरक्षा में किसी को काटते हैं।