सोशल मीडिया पर इन दिनों आपको डोनाल्ड ट्रंप की ये तस्वीर दिख ही जाएगी। चाहे आप फेसबुक पर एक्टिव हों या इंस्टाग्राम या ट्विटर पर, इस तस्वीर को देख आप हैरान भी होंगे और हंस भी पड़ेंगे। 

हटके डेस्क: दीवाली अब बस आने ही वाली है। दीवाली के आने से पहले जिसकी जिंदगी फीकी हुई है, उसमें डोनाल्ड ट्रंप भी शामिल हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव को हारने के बाद अब पावर से बहार हो गए ट्रंप के तेवर नर्म पड़ गए हैं। लेकिन ट्रोलर्स को चैन कहां? सोशल मीडिया पर लोग जमकर ट्रंप की इस तस्वीर को शेयर कर रहे हैं। इसमें ट्रंप की तरह दिखाई दे रहा एक शख्स पटाखे की दुकान में नजर आ रहा है। लोगों ने इस तस्वीर के साथ मजेदार कैप्शंस भी लगाए हैं। लेकिन आपको बता दें कि ये तस्वीर एडिटेड है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred


अलग-अलग कैप्शन के साथ हो रही शेयर 
इस तस्वीर में दिख रहे शख्स की शक्ल ट्रंप से मिलती हुई है। लेकिन इसे फोटोशॉप के जरिये क्रिएट किया गया है। इस तस्वीर पर लोगों ने काफी मजे लिए। अब जरा इसके कैप्शन को पढ़िए। इसमें लिखा है कि चुनाव हारने के बाद ट्रंप सीधे भारत आकर पटाखे बेचने लगे। इसे कहते हैं कोई काम बड़ा या छोटा नहीं होता।