21 जून को इंटरनेशनल योग दिवस मनाया जाएगा। चूंकि दुनिया अभी कोरोना से जंग लड़  रही है और ये वायरस अभी तक इलाज से दूर है, ऐसे में लोग घरों में रहकर ही योग दिवस में सम्मिलित होने की तैयारियों में लगे हैं। 

हटके डेस्क: भारत में हर साल पीएम नरेंद्र मोदी खुद इंटरनेशनल योग दिवस के दिन होने वाले कार्यक्रम में सम्मिलित होते थे। भारत में अब योग को काफी महत्व मिलने लगा है। लेकिन इस साल योग दिवस पर कोई सार्वजनिक कार्यक्रम नहीं आयोजित किया जाएगा। ऐसे में ऑनलाइन क्लासेस के लिए रजिस्टर करने का ऑपशन भी खुल गया है। भारत से मीनू मार्गरेट ने इस बार रिकॉर्ड बनाने के लिए योग दिवस को चुना है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

महिलाओं के लिए ऑनलाइन क्लास 
मीनू मार्गरेट ब्लिस क्लब नाम से ऑनलाइन कम्युनिटी चलाती हैं। इस बार 21 जून को वो लार्जेस्ट ऑनलाइन योग क्लासेस फॉर वीमेन शुरू करने वाली है। आधे घंटे के इस प्रोग्राम के लिए आप रजिस्टर कर सकती हैं। मीनू का टारगेट है आधे घंटे के इस ऑनलाइन क्लास में आठ हजार महिलाओं को जोड़ना। इसके लिए रजिस्ट्री शुरू हो गई है। 

बन जाएगा वर्ल्ड रिकॉर्ड 
अगर मीनू के इस क्लास में आठ हजार महिलाएं जुड़ जाएगी, तो वो वर्ल्ड रिकॉर्ड बना लेंगी। इसके बाद उनका नाम लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हो जाएगा। मीनू ने ये क्लासेस ISB के साथ पार्टनरशिप में शुरू की है। 

कई बड़ी कंपनीज का ऑफर ठुकराया 
मीनू ने इससे पहले कई बड़ी कम्पनियों के साथ काम किया है। इनमें गोल्डमैन, सच्स, विप्रो और यूनिलीवर शामिल हैं। लेकिन इन कंपनियों का साथ छोड़ मीनू ने खुदका कुछ शुरू करने का प्लान किया। इसके बाद उन्होंनेअपने इंस्टाग्राम अकाउंट ओर ब्लिस क्लब की शुरुआत की। इस पेज पर वो आम महिलाओं के ट्रांसफर्मेशन स्टोरीज को शेयर करती हैं। 21 जून के लिए मीनू काफी एक्साइटेड हैं।