भले ही दुनिया में टिकटोक को लेकर हजार विवाद खड़े हो जाएं, हर कुछ दिन में इस एप पर कुछ ऐसे ट्रेंड शुरू हो जाते हैं, जिसके बाद लोग ना चाहते हुए भी इसके दीवाने हो जाते हैं। कुछ ट्रेंड इंट्रेस्टिंग होते हैं तो कुछ बेवकूफी भरे। इन दिनों टिकटॉक पर लड़कियों के बीच अपने होंठ को फेविकोल से चिपकाने का ट्रेंड चल रहा है।   

भोपाल: जब से सोशल मीडिया का चलन बढ़ा है, तब से कई ऐसी चीजें देखने को मिलती है, जिसकी हम कल्पना भी नहीं कर सकते थे। कई अजीबोगरीब चीजें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती हैं। ऐसा ही एक लेटेस्ट ट्रेंड लड़कियों के बीच मशहूर हो रहा है। इसमें लड़कियां अपने होंठ फेविकोल से चिपकाती नजर आ रही हैं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
Scroll to load tweet…

अपने होंठों को मोटा दिखाने के लिए कई सेलेब्स सर्जरी करवाते हैं। अपने होंठों में फिलर्स डलवाकर उन्हें और ज्यादा आकर्षक बनाते हैं। लेकिन टिकटोक यूजर्स ने इसका सस्ता उपाय निकाल लिया। नए चैलेंज के तहत लड़कियां अपने होंठ को फेविकोल से चिपका रही हैं। इसके बाद उनपर लिपस्टिक लगाकर वीडियो पोस्ट कर रही हैं।

Scroll to load tweet…

ऐसा ही एक ट्रेंड साल 2015 में हॉलीवुड स्टार काइली जेनर की लिप सर्जरी के बाद वायरल हुआ था। जब लोग अपने होठों को मोटा दिखाते हुए वीडियो पोस्ट कर रहे थे। लेकिन अब दुबारा ये ट्रेंड शुरू हुआ है। आप भी देखिए इस ट्रेंड के कुछ नमूने... 

Scroll to load tweet…