नेपाल में एक अजीबोगरीब रेस देखने को मिली। यहां लोगों के बीच जेंडर इक्वेलिटी के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए महिलाओं ने अपने पतियों को कंधे पर टांग रेस लगा दी।  

हटके डेस्क: महिला और पुरुष एक बराबर होते हैं, ये आपने कई बार सुना होगा। महिलाओं को बराबरी का हक दिलवाने को लेकर होने वाली कवायदों के बीच नेपाल से इंटरनेशनल वीमेंस डे पर एक अनोखी दौड़ सामने आई है। लोगों में जेंडर इक्वेलिटी के प्रति जागरूकता लाने के लिए महिलाओं ने एक अनोखी रेस में हिस्सा लिया। इसमें पत्नियों ने अपने-अपने पति को कंधे पर उठाकर दौड़ना शुरू किया। इस रेस का उद्देश्य था लोगों को ये समझाना कि महिलाएं भी मर्दों का बोझ उठा सकती हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

इंटरनेशनल वीमेंस डे पर हुआ आयोजन 
नेपाल में लोकल अथॉरिटी ने इस दौड़ का आयोजन 8 मार्च को करवाया था। इंटरनेशनल वीमेंस डे पर आयोजित इस रेस में कुल 16 कपल्स ने हिस्सा लिया था। इसमें अलग-अलग एज ग्रुप के लोगों ने पार्टिसिपेट किया। प्रतियोगिता में सभी को 100 मीटर की रेस में हिस्सा लेना था। 

कुछ ऐसा था एक्सपीरियंस 
दौड़ में हिस्सा लेने वाले कपल्स ने दौड़ लगाकर ख़ुशी जाहिर की। इसमें हिस्सा लेने वाली एक महिला ने बताया कि पहले वो इस रेस को लेकर नर्वस थी। हालांकि, वो जीत नहीं पाई लेकिन इस दौड़ ने उसके अंदर बराबरी और साहस बढ़ाने में मदद की। इस दौड़ को देखने के लिए दूर-दूर पहुंचे थे। हर कपल को पार्टिसिपेशन का सर्टिफिकेट दिया गया। 

किसी से कम नहीं हैं महिलाएं 
इस रेस में महिलाओं को पति को अपने कंधे पर उठाकर भागना था। प्रतियोगिता का आयोजन करने वाली समिति ने बताया कि इसमें इनामी राशि नहीं थी। लेकिन हर पार्टिसिपेंट को पार्टिसिपेशन का सर्टिफिकेट दिया गया।