जंगल का राजा भले शेर हो, लेकिन हाथी एक ऐसा जानवर है, जिसे इंसान अपना 'साथी' मानते हैं। हाथी मस्तमौला वन्यजीव है। यह गुस्सैल भी होता है, लेकिन प्यार करने वाला जानवर भी। इसकी मस्ती देखकर हर कोई खुश होता है। अब इस हाथी के बच्चे को ही देखिए। जब यह मस्ती करते हुए जंगल में निकला, तो लोग मुग्ध हो गए।

वन्य जीवन अपने आप में एक अलग और अद्भुत दुनिया है। वन्य जीवों की जीवनशैली देखना दिल को सुकून देता है। हाथी एक ऐसा प्राणी है, जो इंसानों का अच्छा दोस्त माना जाता है। यही वजह है कि इसे विभिन्न संस्कृतियों और धार्मिक कार्यक्रमों में जगह मिली हुई है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बहरहाल, हाथी एक मस्तमौला वन्यजीव है। यह गुस्सैल भी होता है, लेकिन प्यार करने वाला जानवर भी। अब इस हाथी के बच्चे को ही देखिए। जब यह मस्ती करते हुए जंगल में निकला, तो लोग मुग्ध हो गए। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। इसे भारतीय वन सेवा (IFS) के अधिकारी सुशांत नंदा (Susanta Nanda) ने अपने ट्विटर अकाउंट से शेयर किया है। करीब 14 सेकंड के इस वीडियो पर लोगों की खूब प्रतिक्रियाएं मिली हैं।

Scroll to load tweet…