आज इंडिपेंडेंस डे के दिन लोग जमकर वीडियोज शेयर कर रहे हैं। सभी एक-दूसरे को व्हाट्सऐप से लेकर अन्य सोशल नेटवर्किंग साइट्स के जरिये वीडियो भेज रहे हैं। 

डेस्क: पिछले कुछ समय से टिकटॉक लोगों के लिए मनोरंजन का जरिया बन गया है। हर बड़ी घटना या त्योहार में इस एप पर जमकर वीडियोज बनते हैं। इस इंडिपेंडेंस डे भी इस एप पर देशभक्ति के कई वीडियोज बने हैं, जिन्हें लोग शेयर कर रहे हैं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

73वें इंडिपेंडेंस डे की ख़ुशी लोगों के दिलों से लेकर फोन की गैलरी में भी झलक रही है। लोग जमकर देशभक्ति के वीडियो शेयर कर रहे हैं। टिकटॉक पर एक से बढ़कर एक वीडियो मौजूद हैं। जो लोगों को इंटरटेन कर रहे हैं। 


इस इंडिपेंडेंस डे टिकटॉक पर #IndependenceDay #JaiHind #15August ट्रेंड कर रहे हैं। लोग या तो अपनी तरफ से कुछ नया अपलोड कर रहे हैं या फिर देशभक्ति के डायलॉग्स पर एक्ट कर वीडियो अपलोड कर रहे हैं। इन्हें लोग डाउनलोड कर दूसरों के साथ शेयर कर रहे हैं। 


हम आपको दिखाने जा रहे हैं इस आजादी के जश्न में सबसे ज्यादा शेयर किये जा रहे देशभक्ति वीडियोज, जो लोगों का दिल जीत रहे हैं।