सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो के बाद तेलंगाना के एक युवक को जेल का मुंह देखना पड़ गया। इस युवक ने मस्ती मजाक में पुलिसकर्मी को रास्ते में किस कर लिया। जिसका वीडियो देखते ही देखते वायरल हो गया।
हैदराबाद: पुलिस वाले आम आदमी के साथ दोस्ताना रिश्ता रखने की कोशिश करते हैं। लेकिन तेलंगाना में बोनालु फेस्टिवल के दौरान एक युवक पुलिसकर्मी से कुछ ज्यादा ही दोस्ताना बन बैठा। जिसका खामियाजा उसे जेल जाकर चुकाना पड़ा।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source

निजी बैंक में कार्यरत ये युवक बोनालु फेस्टिवल के दौरान रास्ते में डांस कर रहा था। लेकिन तभी उसने वहां से गुजर रहे एक पुलिसकर्मी को रोका और उसे किस कर लिया। इसके बाद तो पुलिसकर्मी तमतमा गया और उसे वहीं एक थप्पड़ रसीद दिया।
Scroll to load tweet…
बताया जा रहा है कि युवक नशे में था। बाद में पुलिस ने उस युवक को अरेस्ट कर लिया। लेकिन साथ ही इस पूरे मामले का वीडियो भी वायरल हो गया।
