गुस्से में लोग कभी-कभी ऐसा काम कर देते हैं, जो इंसानियत को शर्मसार करने वाली होती है। खासकर, जब किसी मासूम पर गुस्सा उतारा जाए तो यह और भी बुरा लगता है।

रेहा काउंटी, डेन्न। दादी और पोते-पोती का रिश्ता बहुत ही प्यार भरा होता है। एक दादी अपने पोते-पोतियों को हर हाल में प्यार करती है और उनका ध्यान रखती है। पर यहां एक दादी ने बिना किसी गलती के अपनी दो साल की पोती के साथ कुछ ऐसा किया, जिसे इंसानियत को शर्मसार करने वाला कहा जा सकता है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

क्या किया दादी ने
दादी ने बिना किसी गलती के दो साल की मासूम पोती के पैरों पर खौलता पानी डाल दिया। केली रॉबिन्सन नाम की इस मासूम का पैर जल गया और ऊपर की चमड़ी जल गई। उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उसे देख कर बताया कि मासूम का पैर बुरी तरह से जख्मी हो गया है और अगर कहीं इन्फेक्शन हो गया तो पैर भी काटना पड़ सकता है। 

क्यों किया दादी ने ऐसा
मासूम ने कोई गलती नहीं की थी, फिर भी उसकी दादी जेनिफर वॉन ने उसे ऐसी क्रूर सजा क्यों दी, यह कोई नहीं समझ पा रहा है। लेकिन पीड़ित बच्ची की मां ब्रिटनी स्मिथ का कहना है कि उसकी दादी का पूरा दिन अच्छा नहीं बीता था। वह किसी बात से परेशान और गुस्से में लग रही थी। उसने बताया कि जब बच्ची के साथ ऐसा हुआ, तब वह उसे दादी के पास छोड़ कर अपने दो और बच्चों के सात स्विमिंग करने गई थी। उसकी सास ने फोन करके उसे बच्ची के जलने के बारे में बताया। दादी का कहना था कि बच्ची तब जली, जब उसने उसे नहाने के लिए छोड़ा था। 

पुलिस हिरासत में है दादी
मासूम बच्ची के साथ ऐसी क्रूरता के लिए बच्ची की दादी 54 साल की जेनिफर वॉन को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। अगर वह दोषी पायी गई तो उसे 15 से लेकर 18 साल तक की सजा हो सकती है। वहीं, बच्ची का इलाज जारी है। डॉक्टरों को उम्मीद है कि कुच समय में उसके पैर ठीक हो जाएंगे। वे इसका ध्यान रख रहे हैं कि बच्ची को इन्फेक्शन न हो।