अमेरिका के टेनेसी में रहने वाली एक महिला अपने हाथों की खूबसूरती बढ़ाना महंगा पड़ गया। उसकी हालत ऐसी हो गई कि हाथ कटवाने की नौबत आ गई। 

अमेरिका: महिलाओं को पार्लर जाने का बहाना चाहिए। सजना-सवरना उन्हें काफी पसंद होता है। पार्लर में भी कई तरह की सर्विसेस दी जाती है। फेसियल से लेकर वैक्सिंग तक की भी कई वेरायटीज मौजूद हैं। लेकिन कई बार पार्लर में ऐसी घटनाएं हो जाती हैं कि लेने के देने पड़ जाते हैं। ऐसा ही कुछ हुआ यहां टेनेसी में रहने वाली एक महिला के साथ। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मैनीक्योर करवाने गई थी पार्लर 
महिला की पहचान जयने शार्प के रुप में हुई। शार्प मैनीक्योर करवाने पार्लर पहुंची थी। उन्होंने सर्विस लेने के लिए जैजी नेल बार से कांटेक्ट किया। लेकिन वहां उनके साथ खौफनाक हादसा हो गया। उन्होंने कभी सोचा भी नहीं था कि पार्लर जाना उन्हें इतना महंगा पड़ जाएगा।


हाथ पर एक छोटा कट और हालत इतनी बुरी 
दरअसल, शार्प जब मैनीक्योर करवा रही थीं, तब उनकी अंगुली पर एक छोटा सा कट लग गया। किसी ने भी उसे सीरियसली नहीं लिया। मेनिक्योर के बाद शार्प घर आ गई। लेकिन थोड़ी देर बाद उन्हें अंगुली में तेज दर्द होने लगा। धीरे-धीरे उनका हाथ सूज गया। पहले तो शार्प को लगा कि ये मात्र रिएक्शन है लेकिन अगली सुबह उनके हाथ की कंडीशन काफी बुरी हो गई थी।


डॉक्टर्स ने बताई खौफनाक बात 
आनन-फानन में महिला डॉक्टर के पास पहुंची। वहां उन्हें पता चला कि उनके हाथ में बैक्टेरियल इन्फेक्शन हो गया है। इसे नेक्रोटाइसिंग फैस्कीटिस कहते हैं। ये काफी रेयर बीमारी है, जो खतरनाक होती है। इस बीमरी में बैक्टेरिया इंसान की स्किन खाने लगता है। ये काफी जहरीला होता है। अगर तुरंत इसका इलाज नहीं किया जाए, तो बॉडी पार्ट काटने की नौबत आ जाती है।


तुरंत करनी पड़ी सर्जरी
शार्प को डायबिटीज भी था। इस कारण इन्फेक्शन उसकी बॉडी में तेजी से फ़ैल रहा था। डॉक्टर्स ने तुरंत उसे एडमिट कर लिया। इसके बाद शार्प को कई तरह की सर्जरी से गुजरना पड़ा। उनके अंगूठे से इंफेक्टेड स्किन को हटाना पड़ा। इसके बाद स्किन ग्राफ्ट के जरिये उसे भरा गया। अगर थोड़ी सी भी देर हो जाती तो शार्प के हाथ काटने पड़ते।