स्कॉटलैंड की राजधानी Edinburgh में अगस्त 2019 को एक ऐसा मामला सामने आया था, जिसने सभी को हैरान कर दिया। इसमें एक शख्स की जीभ महिला ने दांत से काटकर अलग कर दी। इसके बाद जब उसने जीभ को थूक दिया तो उसे एक चिड़िया लेकर उड़ गई। इस मामले की सुनवाई अब कोर्ट में शुरू हुई है।  

हटके डेस्क: स्कॉटलैंड की राजधानी में 2018 में हुई एक घटना की सुनवाई अब जाकर शुरू हुई है। इस अजीबोगरीब मामले में शख्स की जीभ एक चिड़िया खा गई। जी हां, शख्स का कहना है कि उसकी जीभ को एक चिड़िया लेकर उड़ गई। घटना तब हुई, जब अगस्त में सड़क पर एक अनजान महिला ने उसे जबरदस्ती किस करते हुए उसकी जीभ को अपने दांत से काट खाया था। जीभ को काटने के बाद जब महिला ने सड़क पर थूका तो उसे चिड़िया ने चोंच में दबाया और फुर्र हो गई।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

क्या था मामला? 
ये घटना 1 अगस्त 2019 को रात 8 बजे के करीब घटी थी। सड़क पर जा रहे जेम्स मैकेंज़ी की किसी बात पर 27 साल की बेथानी रयान से लड़ाई हो गई। दोनों एक-दूसरे को जानते नहीं थे। लेकिन किसी बात पर दोनों का झगड़ा शुरू हो गया। इसी दौरान बेथानी जेम्स के नजदीक आई और उसके होंठों को चूमने लगी। चूमते हुए अचानक ही उसने जेम्स की जीभ को अपने दांतों के बीच दबाया और काट लिया। प्रेशर इतना तेज था कि जेम्स की जीभ कटकर अलग हो गई, जिसे बेथानी ने थूक दिया।

लेकर उड़ गई चिड़िया 
बेथानी के जीभ को थूकते ही वहां मौजूद सीगुल ने उसे अपनी चोंच में पकड़ा और उड़ गई। जेम्स को सीरियस कंडीशन में अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा। लेकिन उसकी सर्जरी नहीं की क्यूंकि उसकी जीभ नहीं मिल पाई। जेम्स हमेशा के लिए गूंगा हो गया। अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बेथानी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई। इस मामले की अब सुनवाई शुरू हुई है। 

महिला ने लिया डिफेंस का सहारा 
इस घटना के बाद बेथानी को दोषी पाया गया। हालांकि उसने इसे डिफेंस बताया। महिला का कहना है कि जेम्स ने उसे मारा जिसका बदला लेने के लिए उसे ऐसा करना पड़ा। हालांकि, कोर्ट का कहना है कि ये मामला काफी सीरियस है। इस वजह से मामले की अच्छे से जांच कर दोषी को सजा दी जाएगी।