उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में रहने वाली एक महिला की मौत सांप के काटने से हो गई। बताया जा रहा है कि घटना के समय महिला अपने पति से मोबाइल पर बात कर रही थी।  

गोरखपुर: कई बार लोगों को चेतावनी दी जाती है कि फोन पर बात करते हुए अपने आसपास भी ध्यान देना चाहिए। वरना कभी भी दुर्घटना हो सकती है। चाहे आप सड़क पर हों या घर पर। लेकिन लोग इन बातों पर ध्यान नहीं देते। यही वजह है कि कई बार फोन पर बिजी होने के कारण बड़ी दुर्घटना हो जाती है। कई मामलों में तो इसमें लोगों की जान भी चली जाती है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

ऐसा ही एक अजीबोगरीब मामला उत्तर-प्रदेश के गोरखपुर से सामने आई है। यहां एक अजीबोगरीब मामले में एक महिला की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि महिला अपने घर में मोबाइल पर बात कर रही थी। बात करते हुए वो अपने कमरे में पहुंची और बेड पर बैठ गई। लेकिन उसने ध्यान नहीं दिया कि उसके बिस्तर पर दो सांप रासलीला कर रहे थे। 

महिला के बैठते ही दोनों सांपों ने उसे डस लिया। कुछ ही मिनट में महिला की मौत हो गई। मामला गोरखपुर के रियांव गांव का है। यहां रहने वाली गीता का पति जय सिंह थाईलैंड में रहता है। घटना के वक्त गीता अपने पति से बात कर रही थी। महिला के बेड पर रंगबिरंगी बेडशीट बिछी हुई थी। इस कारण गीता को सांप नजर नहीं आए और वो जाकर उनपर बैठ गई। 

सांप के काटने से गीता बेहोश हो गई। जब परिजन वहां पहुंचे तब भी सांप बिस्तर पर मौजूद थे। परिजनों ने दोनों को पीट-पीटकर मार दिया। गीता को तुरंत हॉस्पिटल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया।