यूएस के टेनेसी के मेम्फिस में एक होटल के कमरे में सोई महिला के बाहों को सांप ने कसकर जकड़ लिया। हालांकि, महिला ने बहादुरी दिखाते हुए तुरंत सांप को दूर फेंक दिया। 

अमेरिका: कभी सोचा है आपने कि अनजान शहर में होटल के कमरे में अकेले सोते हुए आपको अहसास हो कि कोई आपको अपनी बाहों में जकड़ रहा है, लेकिन तभी आपको ध्यान आए कि कमरे में तो आप अकेले हैं? 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

ऐसा ही एक वाक्या मेलिंडा मेजर ने अपने फेसबुक पर शेयर की। मेलिंडा टेनेसी के एक होटल में रुकी हुई थीं। सुबह जब वो सोकर उठीं तो उन्हें अपनी बांह पर कुछ चलता हुआ महसूस हुआ। पहले तो उन्हें लगा कि उनके हस्बैंड उन्हें प्यार कर रहे हैं। लेकिन तभी उन्हें याद आया कि वो कमरे में अकेली रुकी हैं।

जैसे ही उन्होंने आंखें खोली, उन्होंने पाया कि एक हरे रंग का सांप उन्हें कसकर पकड़े हुए हैं। पहले तो वो डर गई। लेकिन तुरंत बहादुरी दिखाते हुए उन्होंने सांप को खुद से अलग किया। 

मेलिंडा ने इसकी फोटो खींच अपने फेसबुक पेज पर शेयर की है। उन्होंने बताया कि इस घटना के बाद होटल का मैनेजर उनके कमरे में पहुंचा और थोड़ी देर बाद सांप को बाहर निकाला गया। साथ ही होटल में पेस्ट कंट्रोल भी करवाया गया। 

सोशल मीडिया पर लोग इस खबर को जमकर शेयर कर रहे हैं। जहां कुछ लोगों ने इसे काफी डरावना बताया वहीं कुछ का कहना है कि मेलिंडा को होटल पर कार्रवाई करनी चाहिए थी।