भारत का चंद्रयान 2 भले ही असफल हो गया लेकिन भारतीयों की उम्मीदें अभी भी कायम है। प्रयागराज में रहने वाला एक युवक इसी उम्मीद में चंद्रदेव से प्रार्थना कर रहा है। इसे लेकर उसने यमुना ब्रिज पर भी काफी हंगामा किया। 

प्रयागराज: भारत के लिए ऐतिहासिक मिशन चंद्रयान-2 के असफल होने पर भले ही भारतीयों को बुरा लगा, लेकिन इस मिशन पर हर भारतीय को गर्व भी है। अभी भी भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी इसरो लगातार मिशन के विक्रम लैंडर से संपर्क करने में जुटा हुआ है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

प्रयागराज में रहने वाले एक युवक ने तिरंगा लेकर यमुना ब्रिज पर काफी हंगामा किया। युवक का कहना था कि जबतक विक्रम लैंडर से इसरो संपर्क नहीं कर लेगा, तब तक वो चंद्रदेव से प्रार्थना करता रहेगा। इस कारण ब्रिज पर काफी हंगामा भी हुआ। इस हाई वॉल्टेज ड्रामे में युवक तिरंगा पकड़ कर ब्रिज के पिलर पर चढ़ गया। उसने कागज पर एक सन्देश भी लिखा कि जबतक चंद्रयान 2 के लैंडर विक्रम का संपर्क इसरो से नहीं हो जाता, तब तक वो चंद्रदेव से प्रार्थना करता रहेगा। 

युवक की पहचान रजनीकांत के रूप में हुई है। रजनीकांत प्रयागराज के मांडा थाना क्षेत्र में रहता है। उसने जिस तरह तिरंगा लेकर चंद्रयान 2 के लिए यमुना ब्रिज पर हंगामा किया, ठीक वैसा ही वो इससे पहले पर्यावरण को बचाने की डिमांड लेकर भी कर चुका है। उस समय भी उसने यमुना ब्रिज पर चढ़कर हंगामा किया था।