विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए 27 मार्च को मतदान है। इससे पहले भाजपा ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराई है। भाजपा का आरोप है कि ममता बनर्जी सांप्रदायिक आधार पर वोट मांग रही हैं। 

कोलकाता. विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए 27 मार्च को मतदान है। इससे पहले भाजपा ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराई है। भाजपा का आरोप है कि ममता बनर्जी सांप्रदायिक आधार पर वोट मांग रही हैं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पूर्वी मिदनापुर में ममता की जनसभा के दौरान दिए भाषण के आधार पर भाजपा ने कहा कि ममता बनर्जी के वीडियो को देखकर पता चलता है कि वे जानबूझ ऐसे शब्दों का इस्तेमाल कर रही हैं, जो सांप्रदायिकता और धार्मिक तर्ज पर नफरत फैलाने का प्रयास हैं। 

क्या कहा था ममता ने?
बंगाल के चीफ इलेक्ट्रॉल ऑफिसर को लिखे पत्र में भाजपा ने कहा कि ममता का भाषण अत्यधिक उत्तेजक था और उनका उद्देश्य धार्मिक आधार पर समुदायों के बीच मतभेदों को बढ़ाना था। दरअसल, ममता बनर्जी के जिस भाषण का भाजपा जिक्र कर रही है, उसमें उन्होंने कहा था कि भगवा कपड़े पहनकर और माथे पर तिलक लगाकर, वे (भाजपा) बंगाल की संस्कृति को खत्म कर रही है। 

भाजपा ने कहा कि ममता का भाषण चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन है। 

बंगाल में 8 चरणों में वोटिंग
बंगाल की 294 सीटों के लिए 8 चरणों में वोटिंग होगी। पहले चरण में 294 में से 30 सीटों पर 27 मार्च को वोट डाले जाएंगे। दूसरे चरण में 30 सीटों पर एक अप्रैल को, तीसरे चरण में 31 सीटों पर 6 अप्रैल को, चौथे चरण में 44 सीटों पर 10 अप्रैल को, पांचवे चरण में 45 सीटों पर 17 अप्रैल को, छठे चरण में 43 सीटों पर 22 अप्रैल को, सातवें चरण में 36 सीटों पर 26 अप्रैल को और आठवें चरण में 35 सीटों पर 29 अप्रैल को वोटिंग होगी। 2 मई को नतीजे आएंगे।