पश्चिम बंगाल में इस समय विधानसभा चुनाव चल रहे हैं। इस बार के विधानसभा चुनाव बंगाल में व्यापक परिवर्तन का संकेत लेकर आए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने ट़्वीटर अकाउंट पर एक खूबसूरत वीडियो शेयर किया है। इसमें बंगाल मोदी सरकार बनने पर चहुंमुखी परिवर्तन को दिखाया गया है। 

कोलकाता, पश्चिम बंगाल. इस बार के चुनाव पश्चिम बंगाल का भविष्य तय करेंगे। पिछले 10 साल से सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के खिलाफ भाजपा ने जिस रणनीति को अपनाया, उसने सबको चौंकाया है। प्रधानमंत्री ने हिंदू नव वर्ष के मौके पर अपने ट्वीट अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। बंगाली गीत-संगीत से सजे इस वीडियो में राज्य की सांस्कृतिक, सामाजिक विरासत को दिखाते हुए मोदी सरकार बनने के बाद आर्थिक और व्यापक विकास का संकल्प दुहराया गया है। इसकी टैग लाइन दी गई है-'एक नया साल और पश्चिम बंगाल की महान भूमि के लिए नई शुरुआत और प्रगति का संकल्प!'

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पश्चिम बंगाल में मोदी की चुनावी रैलियों के दौरान उमड़े जनसैलाब के जरिये भाजपा ने इस वीडियो से संकेत दिया है कि बंगाल में परिवर्तन होने जा रहा है।

Scroll to load tweet…