फ्रांस में गार्डन के मामूली विवाद में एक ब्रिटिश लड़की की हत्या (British Girl Shot Dead) कर दी गई। यह मामला फ्रांस के सेंट हॉर्बर्ट का है, जहां पड़ोसी ने ही हत्याकांड को अंजाम दिया है।

British Girl Shot Dead. फ्रांस के सेंट हॉर्बर्ट में एक ब्रिटिश लड़की की हत्या कर दी गई है। पड़ोसी के साथ हुए गार्डन विवाद के बाद यह मर्डर किया गया। पड़ोसी को इतना गुस्सा आया कि उसने लड़की की हत्या ही कर दी। स्थानीय मेयर ऑफिस के हवाले से मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि लड़की के माता-पिता को भी गंभीर चोटें आई हैं, जिनका ईलाज किया जा रहा है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मृतका की बहन ने भागकर बचाई अपनी जान

रिपोर्ट्स में बताया गया है कि मृतका की 8 साल की बहन ने वहां से भागकर किसी तरह से अपनी जान बचाई। वह घायल है और बेहद शॉक्ड है। यह घटना बीते रविवार की है जब पूरा परिवार गार्डन में था। तभी उसका डच पड़ोसी बंदूक लेकर वहां पहुंचा। उसने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी और बाद में खुद को पत्नी के साथ घर में बंद कर लिया। स्थानीय समय के अनुसार रात 10 बजे पुलिस वहां पहुंची।

11 साल की ब्रिटिश लड़की की हुई हत्या

इस घटनाक्रम में 11 साल की ब्रिटिश लड़की की हत्या कर दी गई है। जबकि पिता को सिर में गंभीर चोटें लगी हैं और मां को भी चोट लगी है, जिनका इलाज किया जा रहा है। बाद में हत्यारोपी डच व्यक्ति और उसकी वाइफ ने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। स्थानीय लोगों के अनुसार दोनों के बीच गार्डन में होने वाले शोर को लेकर विवाद था। साथ ही बाउंड्री पर पेड़ लगाने को लेकर भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ था।

पेड़ काटने से नाराज था हत्यारोपी

जानकारी के अनुसार हत्यारोपी पड़ोसियों द्वारा पेड़ काटने की वजह से काफी गुस्से में था। रिपोर्ट्स के अनुसार दोनो पड़ोसियों के बीच इस बात को लेकर 2 साल से विवाद चल रहा था। फिलहाल मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। पुलिस को अभी तक हत्या का स्पष्ट मोटिव पता नहीं चल पाया है।

यह भी पढ़ें

PM Modi USA Visit: अमेरिकी संसद को दूसरी बार संबोधित करने वाले पहले पीएम होंगे मोदी, व्हाइट हाऊस में चल रही खास तैयारियां?