13 years Old Girl Raped By Father: अमेरिका के ओहायो में लापता 13 वर्षीय लड़की की लाश मिली। पुलिस ने बलात्कार और हत्या के आरोप में पिता को गिरफ्तार किया। 

13 years Old Girl Raped By Father: अमेरिका के ओहायो प्रांत में एक सप्ताह पहले लापता हुई एक तेरह साल की लड़की की लाश एक खाली पड़े घर में मिली है। पुलिस ने लड़की का बलात्कार और हत्या करने के आरोप में उसके पिता को गोली मारने के बाद गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी से एक दिन पहले ही पिता ने टीवी पर बयान देकर अपनी लापता बेटी को खोजने में मदद करने की अपील की थी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

खाली घर में मिली बच्ची की लाश

कीमानी लेटीगे नाम की इस लड़की की लाश एक जले हुए और खाली पड़े घर में मिली है। कुछ दिन बाद ही केटी का चौदहवां जन्मदिन था। कोलंबस पुलिस विभाग के प्रमुख ब्रायन स्टील के मुताबिक लड़की की बलात्कार के बाद हत्या की गई थी। उसके हाथ और गले को भी काट दिया गया था।

अपनी दादी के साथ रहती थी बच्ची

ब्रायन स्टील ने कहा कि ये मामला उनके पुलिस करियर के सबसे खौफनाक मामलों में से एक है। मृतक लड़की के पिता डारनेल जोन्स ने स्थानीय टीवी मीडिया से बात करते हुए बताया था कि उन्होंने अपनी बेटी को आखिरी बार कब देखा था। उन्होंने दावा किया था कि उनकी बेटी अपनी दादी के साथ रहती थी लेकिन उस रात घर में अकेली थी।

डारनेल जोन्स ने दावा किया कि उनकी बेटी ने 16 मार्च की रात कॉल करके कहा था कि वो घर में अकेली है और डरी हुई है क्योंकि उसे लग रहा है कि कोई घर में घुसने की कोशिश कर रहा है। पिता के अलग-अलग और विरोधाभासी बयानों के बाद पुलिस को शक हुआ। पुलिस ने बीते रविवार को जोन्स की गिरफ्तारी के लिए वारंट ले लिया था।

यह भी पढ़ें: पहली पत्नी की इजाजत के बगैर दूसरा निकाह क्या अवैध? जानें शरिया कानून में क्या?

पुलिस ने आरोपी पिता को कोलंबस शहर से किया गिरफ्तार

उसे कोलंबस शहर से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के समय उसके पास बंदूक भी थी। मृतक बच्ची की मां टियारा कास्टेन ने बताया था कि उसने अपनी बेटी को आखिरी बार 15 मार्च को तब देखा था जब जोन्स उसे घर लेकर आया था। लड़की की दादी डोरोथी लेटीगे जब अपने घर पहुंची थीं तब उन्हें घर तितर-बितर मिला था। उन्होंने पुलिस को दिए बयान में बताया था कि उन्हें लड़की के अंडरगार्मेंट और पाजामा सोफे पर मिला था।

पुलिस प्रमुख के मुताबिक पोस्टमार्टम में लड़की की मौत कई घावों और चोटों की वजह से होने का पता चला है। पुलिस प्रमुख ने कहा- मारने वाला व्यक्ति एक वहशी जानवर था जो हमारे शहर में घुस आया था।