कोरोना वैक्सीन को लेकर दुनिया के 130 देश वैक्सीन बनाने वाले देशों की ओर टकटकी बांधे देख रहे हैं। इसे लेकर संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने गुस्से और दु:ख भरे लहजे में कहा है कि यह बहुत बड़ी नाइंसाफी है। बता दें कि दुनिया में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 11.04 करोड़ से ज्यादा हो गया है। हालांकि 8 करोड़ 53 लाख से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं। लेकिन इस महामारी में 24 लाख 39 हजार से ज्यादा लोग जान गंवा चुके हैं। 

वाशिंगटन, अमेरिका. दुनिया के 10 देशों में कोरोना वैक्सीनेशन की प्रोसेस 75% प्रोसेस पूरी हो चुकी है। वहीं, भारत जैसे देशों में वैक्सीनेशन ड्राइव तक चल रही है। इसके बावजूद दुनिया के 130 देश ऐसे हैं, जिनके पास वैक्सीन की सिंगल डोज तक नहीं है। ये वो पिछले या गरीब देश हैं, जो वैक्सीन रिसर्च नहीं कर सकते थे। इनके पास न तो इतना पैसा है और न संसाधन। ये देश अब 'वैक्सीन सम्पन्न' देशों की ओर देख रहे हैं। इस मामले को लेकर संयुक्त राष्ट्र ने चिंता जताई है। संयुक्त राष्ट्र महासचिव (UN secretary general) एंतोनियो गुटेरेस ने सिक्योरिटी काउंसिल की मीटिंग के दौरान दु:ख और गुस्सा जाहिर करते हुए कहा कि वे इन देशों को महामारी से बचाने वैक्सीन की सिंगल डोज तक नहीं दे सके। यह इनके साथ बहुत नाइंसाफी है। यूएन ने माना कि वैक्सीन डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम कितना गैरबराबरी वाला है, इससे पता चल जाता है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

महामारी से बचने सबको चाहिए वैक्सीन
एंतोनियो गुटेरेस ने दो टूक कहा कि अगर महामारी से बचना है, तो हर हाल में सबको वैक्सीन उपलब्ध करानी होगी। किसी भी कीमत पर। बता दें कि दुनिया में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 11.04 करोड़ से ज्यादा हो गया है। हालांकि 8 करोड़ 53 लाख से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं। लेकिन इस महामारी में 24 लाख 39 हजार से ज्यादा लोग जान गंवा चुके हैं। 
-इसी बीच इंग्लैंड में एक नई समस्या सामने आई है। यहां संक्रमण पर दो तिहाई तक काबू पाया जा चुका है, लेकिन इसकी चपेट में अब युवावर्ग आता जा रहा है। ‘द गार्डियन’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक इस संबंध में इम्पीरियल कॉलेज ने एक स्टडी की है। इसमें पता चला कि देश में संक्रमण का एक नया वैरिएंट्स मिला है। इससे प्राइमरी स्कूल के बच्चे भी संक्रमित हो रहे हैं। यह खतरनाक साबित हो सकता है।

ये हैं टॉप-10 कोरोना पीड़ित देश

देश संक्रमित मौतें ठीक हुए
अमेरिका28,453,52502,54418,596,497
भारत  10,949,546 156,038  10,654,706
ब्राजील  9,979,276 242,178  8,950,450
रूस  4,112,151 81,446 3,642,582
यूके  4,071,185 118,933  2,282,703
फ्रांस  3,514,147  83,122 245,737
स्पेन  3,107,172  66,316  2,410,846
इटली  2,751,657 94,540  2,268,253
तुर्की 2,609,359 27,738  2,496,833
जर्मनी  2,362,352  67,074  2,154,600

(www.worldometers.info/coronavirus/ के मुताबिक)