परी सी खूबसूरत पाकिस्तानी लड़की बनी TikTok स्टार, किसी अपने ने कर दिया खौफनाक कांड
पाकिस्तान की 17 साल की TikTok स्टार सना यूसुफ की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना सोमवार को इस्लामाबाद स्थित उसके घर में घटी। पुलिस को आशंका है कि सना की हत्या परिवार के सदस्य या परिचित ने की है।

सना को अज्ञात हमलावर ने नजदीक से गोली मारी। हमलावर ने उसके घर में घुसकर गोलीबारी की और मौके से फरार हो गया। सना मूल रूप से पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के चित्राल की रहने वाली थी। वह अपने TikTok वीडियो के चलते प्रसिद्ध थी।
पाकिस्तान के समा टीवी ने पुलिस अधिकारियों के हवाले से बताया कि सना इस्लामाबाद के सेक्टर G-13 में रह रही थी। एक मेहमान उसके घर आया और गोली मार दी। घटना के तुरंत बाद हमलावर फरार हो गया। पुलिस उसे पकड़ने की कोशिश कर रही है।
सना के शव को पोस्टमार्टम के लिए पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (PIMS) भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। हत्या का मकसद अभी स्पष्ट नहीं है।
इस घटना से सोशल मीडिया पर आक्रोश फैल गया है। लोग सना के लिए न्याय की मांग कर रहे हैं। पाकिस्तान में इस साल कम उम्र की महिला इन्फ्लुएंसर की हत्या का यह पहला मामला नहीं है।
इससे पहले इस साल, क्वेटा में हीरा नाम की एक 15 साल की लड़की की उसके पिता और मामा ने TikTok पर उसकी मौजूदगी को लेकर गोली मारकर हत्या कर दी थी। पिता अनवर-उल-हक अपनी बेटी की सोशल मीडिया गतिविधि से नाराज था। उसने वीडियो पोस्ट करना बंद करने के लिए कहा। मना करने पर हत्या कर दी।
अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

